SC ने कल दिया था आदेश, TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब
Edited by : Pratik Sahu टीएमसी के बागी नेताओं को नोटिस टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दलबदल विरोधी कानून के तहत 20 बागी सांसदों के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई हुई थी। आज लोकसभा सचिवालय ने बागी सांसदों को नोटिस भेजकर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है । TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने दलबदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं, जिन पर सचिवालय ने उनसे सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। लोकसभा स्पीकर द्वारा 20 NCPI सांसदों को नोटिस जारी करने पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "यह एक कानूनी मामला है जिस पर हमारे वकील कल्याण बनर्जी ने कल बयान दिया था। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता।" टीएमसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई थी सुनवाई टीएमसी की याचिका पर अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी 20 "बागी" सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया था, ये सभी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) म...