संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अफगानिस्तान पर PAK की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने दी प्रतिक्रिया, बताया- 'खुद की नाकामियों को दूसरों पर मढ़ने की कोशिश'

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान। कराची में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी। इस एयर स्ट्राइक में कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तान की इस एयर स्ट्राइक को लेकर भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान  ने देर रात अफगानिस्तान पर हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तान के इस हमले में कई अफगानिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं। वहीं अब इस एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने एक बयान जारी किया है। भारत ने इस एयर स्ट्राइक की निंदा की है और इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला बताया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार अंदरूनी नाकामियों को दूसरे पर मढ़ने की कोशिश है। भारत ने उन अफगानी नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस एयर स्ट्राइक में अपने परिजनों को खो दिया। भारत ने क्या कहा? विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत अफगानिस्तान के इलाके में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान गई है। पाकिस्तान की ...

पीएम मोदी आज सभी केंद्रीय मंत्रालयों और सचिवों के साथ करेंगे हाई लेवल मीटिंग, सुधारों की समीक्षा की है संभावना

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu बैठक करते हुए पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में हाई लेवल मीटिंग के दौरान केद्रीय मंत्रालय और विभागों के सचिवों के साथ कामकाज में सुधारों की समीक्षा की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों की हाई लेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोगों के जीवन और व्यापार सुगमता को बेहतर बनाने के इरादे से की गई सुधार पहलों की समीक्षा के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कुछ सचिव अपने-अपने मंत्रालयों पर प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें कामकाज के साथ-साथ विभिन्न सुधार उपायों और जन-केंद्रित कदमों पर हुई प्रगति का विवरण दिया जाएगा।  सुधारों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जब देश ब्रिटिश सत्ता से आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सचिवों के साथ...

CM विजय ने अधिकारियों को दी खुली छूट, कहा- "चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए"

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सचिवालय में ज़िला कलेक्टरों और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को पूरी छूट दी। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था के मामले में आप स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकते हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को जिला कलेक्टरों और पुलिस प्रमुखों को अपराधियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के निडर होकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के तहत बड़े से बड़े और शक्तिशाली अपराधियों को भी तुरंत और निष्पक्ष रूप से सजा मिलनी चाहिए। मई में तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) सरकार के गठन के बाद जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के पहले संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने यह बात कही।  समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने प्रशासन को नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध रेत खनन और संगठित अपराध पर नकेल कसने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए...

दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, UP-बिहार-MP में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu कई राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश और तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आज यानी 30 जून को देश के बड़े हिस्से में मॉनसून के तेजी से आगे बढ़ने की जानकारी दी है। अगले 15 घंटों के भीतर 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। आज यहां हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 5 से 6 दिनों में मॉनसून दिल्ली में पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा। यूपी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी यूपी के 21 से ज्यादा जिलों (जैसे- मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज) में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट ...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 17 साल बाद RMO अर्जुन देव का तबादला

चित्र
Edited by :   Pratik Sahu SIT की रिपोर्ट के बाद चढ़ावा चोरी मामले में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट के बाद 17 वर्षों से तैनात RMO अर्जुन देव का गोरखपुर तबादला कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में 8 आरोपी 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। अयोध्या:  राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। SIT की रिपोर्ट के बाद राम मंदिर में लंबे समय से तैनात रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर (RMO) अर्जुन देव को उनके पद से हटाकर गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब बैंकों, मंदिर से जुड़े कर्मचारियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है। 17 साल बाद हटाए गए RMO अर्जुन देव अर्जुन देव वर्ष 2009 से लगातार अयोध्या में तैनात थे। पिछले करीब 17 वर्षों में उनका कई बार तबादला हुआ, लेकिन हर बार किसी न किसी स्तर पर वह रुक गया। हाल ही में उनका लखनऊ तबादला भी निरस्त हो गया था। अब चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट आने के बाद उनका तबा...

CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे की एक ही फ्लाइट से नागपुर की यात्रा पर सियासत, जानें किसने क्या कहा

चित्र
   Edited by : Pratik Sahu CM फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे Image Source : PTI/FILE महाराष्ट्र की सियासत में इस समय एक नई चर्चा चल रही है। दरअसल हालही में सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। इसको लेकर तमाम तरह की बयानबाजियां हो रही हैं। मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कुछ दिनों पहले एक ही फ्लाइट से नागपुर तक यात्रा की थी। इस यात्रा के बाद दोनों नेताओं को लेकर राजनीतिक अटकलें शुरू हो गईं। उद्धव बोले- फडणवीस मुझे फ्लाइट में हताश नजर आए उद्धव ठाकरे ने सभा में भाषण के दौरान देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो ऑपरेशन टाइगर चलाया गया, दरअसल वो ऑपरेशन फडणवीस है। वे मुझे फ्लाइट में हताश नजर आए। उनके पर कतरे जा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे शिवराज सिंह के साथ हुआ। देवेंद्र फडणवीस ने क्या जवाब दिया था? उद्धव ठाकरे के इस बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जवाब दिया और कहा, "फ्लाइट में बैठने से लेकर उतरने तक मैं मोबाइल देख रहा था इसलिए मेरी हताशा उन्हें कहां से नजर आई। द...