अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो TMC को समर्थन देगी कांग्रेस? जानिए मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या जवाब दिया
Edited by : Pratik Sahu पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो कांग्रेस, TMC को समर्थन देगी। इस सवाल पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरण में संपन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। दूसरे यानी अंतिम चरण में 92 दशमलव 67 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। खास बात ये रही है कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आगामी 4 मई को जारी किया जाएगा। हालांकि, इसस पहले जारी किए गए लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या अगर बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी तो क्या कांग्रेस पार्टी तृणमूल को समर्थन देगी? आइए जानते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे ने इस सवाल का क्या जवाब दिया है। क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल में त्त...