'भौकाल की आंधी, थाने में हवा हो गई', गंगा एक्सप्रेसवे पर रईसजादों ने बनाई रील; UP Police के सामने कान पकड़कर मांगी माफी
Edited by : Pratik Sahu गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाना कुछ रईसजादों को महंगा पड़ गया। यूपी पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी गाड़ियां भी सीज कर दी गई हैं। युवकों ने कान पकड़कर माफी भी मांगी। मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों अपराधियों पर लगातार एक्शन कर रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है, जहां यूपी पुलिस ने रीलबाज रईसजादों के सिर से भौकाल का भूत उतार दिया है। दरअसल, कुछ रईसजादे थार और स्कॉर्पियो लेकर गंगा एक्सप्रेसवे पर आ गए और रास्ता रोक कर रील बनाने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ियों को भी सीज कर लिया गया है। एक वीडियो में ये रईसजादे कान पकड़कर माफी मांगते भी दिख रहे हैं। एक्सप्रेसवे रोककर बनाई रील सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए बताया कि मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर रईसजादों ने थार और स्कॉर्पियो से स्टंट किया। इन्होंने रील बनाने के लिए रास्ता रोककर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया और फिर टोल बै...