संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या मार्च में पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी? उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ रहा तापमान, कई राज्यों में 35-37°C तक पहुंचा पारा

चित्र
क्या मार्च में पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी? उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ रहा तापमान, कई राज्यों में 35-37°C तक पहुंचा पारा देश में गर्मी अब बढ़ रही है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। नई दिल्लीः  बसंत ऋतु शुरू होने के बाद देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश हो रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के   मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज़्यादा दर्ज किया जा रहा है। सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिन के तापमान को लगातार बढ़ा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर हीटवेव की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 35-37°C के करीब पहुंच रहा है, जो गर्मी के जल्दी शुरू होने का संकेत है। देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधि...

AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस: कांग्रेस को मिल गई बड़ी राहत, यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को मिली जमानत

चित्र
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस: कांग्रेस को मिल गई बड़ी राहत, यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को मिली जमानत AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में कांग्रेस को बड़ी राहत मिल गई है। इस केस में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया था। नई दिल्ली:  AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है और कांग्रेस को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। इस मामले में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। 50 हजार के निजी मुचलके पर दी जमानत AI समिट  के दौरान हुए इंडियन यूथ कांग्रेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत दी। पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने देर रात कोर्ट में उदय भानु चिब की पुलिस कस्टडी रिमांड को 7 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए अर्जी दायर की थी। साथ ही मामले के दो अन्य आरोपियों की रिमांड के लिए भी अलग-अलग अर्जी दी गई थी। बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी द...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के देशभर में 50 कॉल्स से हड़कंप! फोन पर हैरी बॉक्सर ने मांगी रंगदारी

चित्र
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के देशभर में 50 कॉल्स से हड़कंप! फोन पर हैरी बॉक्सर ने मांगी रंगदारी Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने देशभर के 50 लोगों को कॉल्स करके और वॉइस नोट भेजकर धमकी दी है। उनसे रंगदारी मांगी है। जानें ये पूरा मामला क्या है। Lawrence Bishnoi Gang Threat:  देशभर में रंगदारी के 50 कॉल्स मिलने से हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी को हैरी बॉक्सर यानी हरि चंद जट्ट उर्फ हैरी बॉक्सर के नाम पर पूरे देश में करीब 50 लोगों को एक्सटॉर्शन के लिए फोन कॉल्स गए। कई लोगों को वॉइस मैसेज के जरिए भी संदेश दिया गया। इन मामलों की जांच को देख रहे एक अधिकारी ने बताया कि भेजे गए सभी कॉल्स की जांच जारी है। मुंबई से पंजाब तक धमकी भरे कॉल्स लोगों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजे गए फोन कॉल का सिलसिला जारी है। मुंबई, पुणे , पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के बिजनेस, फिल्म जगत, ज्वैलर्स को यह थ्रेट कॉल रिसीव हुए हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग में दरार गहराई? हालंकि, सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही ...

RSS के संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, 13 मार्च से 15 तक बैठक में अहम फैसले संभव, यहां देखें लिस्ट

चित्र
RSS के संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, 13 मार्च से 15 तक बैठक में अहम फैसले संभव, यहां देखें लिस्ट 13 मार्च से शुरू हो रही है हरियाणा में संघ की बैठक में संगठनात्मक बदलाव के संबंध में मुहर लग सकती है। क्षेत्र प्रचारकों की संख्या कम हो सकती है और आरएसएस संभागीय व्यवस्था शुरू कर सकता है। राज्य प्रचारक भी अब संघ में होंगे। इस बैठक में मुहर लगने के बाद 2027 में संघ इन फैसलों को लागू कर सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस वर्ष हरियाणा के समालखा में 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजित हो रही है। संघ की दृष्टि से यह सर्वोच्च निर्णायक की इकाई की बैठक होती है। बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य पर चर्चा के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। संघ शिक्षा वर्ग, तथा कार्यकर्ता विकास वर्ग साहित्य में प्रशिक्षण वर्गों की योजना पर विचार विमर्श तथा आगामी वर्ष की संघ कार्य योजना का निर्धारण किया जाएगा। संघ की दृष्टि से ये महत्वपूर्ण बैठक होती है। इसमें वर्ष भर के कामों पर चर्चा की जाती है एवं भविष्य की ...

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के बरी होने पर CM रेखा गुप्ता का पहला बयान, बोलीं- 'फैसला अभी बाकी है'

चित्र
शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के बरी होने पर CM रेखा गुप्ता का पहला बयान, बोलीं- 'फैसला अभी बाकी है' शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बरी हो गए हैं। केजरीवाल ने इस फैसले के बाद दिल्ली और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अब CM रेखा गुप्ता ने भी इस मामले में केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति केस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को कड़ी फटकार भी लगाई है। कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के केंद्र सरकार और दिल्ली की भाजपा सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई थी। हालांकि, कोर्ट के फैसले के कुछ ही देर बाद सीबीआई ने हाई कोर्ट में इसे चुनौती देते हुए अपील दायर कर दी है। वहीं, दूसरी ओर अब इस पूरे मामले पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान भी सा...

Explainer: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग, 132 साल पुरानी है लड़ाई, जानें कैसे शुरू हुआ विवाद?

चित्र
Explainer: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग, 132 साल पुरानी है लड़ाई, जानें कैसे शुरू हुआ विवाद? पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार से ही युद्ध छिड़ा है। दोनों देशों के बीच की अदावत नई नहीं है, सालों पुरानी है। आखिर क्या कारण है कि आए दिन इन दोनों देशों की बीच तनाव की स्थिति आ जाती है और भीषण जंग के हालात बन जाते हैं? Explainer: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सदियों पहले से चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार की दरमियानी रात दोनों देशों के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान की सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के काबूल, कंधार और पक्तिया सहित कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की, जिसके बाद अफगानिस्तान ने भी रात को ही पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर ताबड़तोड़ हमले किए। अफगानिस्तान सत्तारूढ़ तालिबानियों के इस हमले पर तीखी टिप्पणी करते हुए रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, हमारे सब्र का प्याला भर गया है। अब हमारे और तुम्हारे बीच खुली जंग है। अब यह दमा दम मस्त कलंदर होगा। पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके अंदर और बाहर की बातें जानते हैं। दोनों...

अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कथित शराब नीति घोटाले में आज हुए हैं बरी

चित्र
अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कथित शराब नीति घोटाले में आज हुए हैं बरी Arvind Kejriwal News: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। वहीं, CBI कह रही है कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगी। Conference: दिल्ली की अदालत ने आज (शुक्रवार को) आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को कथित शराब नीति घोटाला मामले में बरी कर दिया है। CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे पॉलिसी में कोई 'व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा' नहीं मिला। कोर्ट के इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कोर्ट से CBI को लगी कड़ी फटकार जान लें कि इस मामले में बरी किए गए 21 अन्य आरोपियों में के. कविता भी शामिल हैं। सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एजेंसी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसी का माम...

Delhi Liquor Policy Case: जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल-सिसोदिया दोषमुक्त करार, जानें पूरी टाइमलाइन

चित्र
Delhi Liquor Policy Case: जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल-सिसोदिया दोषमुक्त करार, जानें पूरी टाइमलाइन दिल्ली शराब घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट के आदेश को सुनते ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की आंखों में आंसू आ गए। जानें दिल्ली शराब घोटाला केस की पूरी टाइमलाइन... दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में दोषमुक्त कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों के खिलाफ मामला भी खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि सीबीआई की आरोपपत्र में कई खामियां थीं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता। अदालत ने कहा, "आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था।" सीबीआई पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार की अब रद्द हो चुकी शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। दोषमुक्त होने के बाद केजरीवाल रोने लगे। उन्हें संभालने वाले मनीष सिसोदिया क...

दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा

चित्र
दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा देश के कई राज्यों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना है। इसलिए, इस हफ़्ते नॉर्थवेस्ट इंडिया के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 3-5°C ज़्यादा रहने की संभावना है। नई दिल्लीः  उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इस वजह से पूरे हफ़्ते कई इलाकों में दिन का तापमान नॉर्मल से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है। सेंट्रल इंडिया में भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी भारत में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।  मौसम ...

दुश्मनों पर कहर बनकर टूटेगी 'अश्नि' ड्रोन पलटन, लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने बताई पूरी बात

चित्र
दुश्मनों पर कहर बनकर टूटेगी 'अश्नि' ड्रोन पलटन, लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने बताई पूरी बात लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने बताया कि भारतीय सेना ने युद्ध क्षमता बढ़ाने हेतु ‘अश्नि’ ड्रोन पलटन और ‘भैरव’ नाम की स्पेशल यूनिट्स का गठन किया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक को सभी स्तरों पर एकीकृत किया गया है, जिससे सटीक हमले, तेज कार्रवाई और दुश्मन क्षेत्र में गहरी पैठ संभव होगी। पठानकोट:  भारत की सेना युद्ध में दुश्मन को पूरी तरह मटियामेट करने के लिए कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में  पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि सेना अपनी युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पैदल सेना, तोपखाने और बख्तरबंद रेजिमेंट में स्पेशल 'अश्नि' ड्रोन पलटन का गठन कर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि विशेष 'भैरव' इकाइयों को दुश्मनों के क्षेत्र में अंदर तक जाकर हमले करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन के बढ़ते महत्व को देखते हुए सेना ने अपनी संरचनाओं का पुनर्गठन किया है। 'सभी ...

NCERT किताब विवाद पर PM मोदी नाराज, बोले- 'बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना ही चाहिए'

चित्र
NCERT किताब विवाद पर PM मोदी नाराज, बोले- 'बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना ही चाहिए' सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने मीटिंग में नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है। इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा है कि जवाबदेही तय करेंगे और कार्रवाई की जाएगी। एनसीआरटी किताब विवाद मामले में पीएम मोदी ने नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान इस विषय पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा। इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। इस मीटिंग के बाद ही पीएम मोदी इजरायल के लिए रवाना हुए थे। वह गुरुवार को वापस लौट रहे हैं। ऐसे में अब जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन हो सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी जवाबदेही तय करने और पाठ्यक्रम के विवादास्पद अंश को तैयार करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर भी दिया कि सरकार न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और इस संस्था का अ...

हाइवे पर ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना! अब एक क्लिक पर मिलेगी पेट्रोल, फूड प्वाइंट और रूट की सारी जानकारी

चित्र
हाइवे पर ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना! अब एक क्लिक पर मिलेगी पेट्रोल, फूड प्वाइंट और रूट की सारी जानकारी नेशनल हाईवे पर कोई भी काम करना अब पहले से कहीं आसान हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राजमार्ग प्रवेश (Rajmarg Pravesh) पोर्टल का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब हाईवे से जुड़ी मंजूरियां और अप्रूवल्स सिर्फ एक क्लिक में ऑनलाइन मिल सकेंगे। सड़क यात्रा करने वालों और व्यवसायियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राजमार्ग प्रवेश (Rajmarg Pravesh) पोर्टल का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। अब नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप, फूड कोर्ट, रास्ता या अन्य जरूरी मंजूरी लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पोर्टल का उद्घाटन किया और बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से आवेदन प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और आसान हो जाएगी। किसके लिए है पोर्टल यह पोर्टल उन सभी लोगों और संस्थाओं के लिए बनाया गया है, जिन्हें नेशनल हाईवे से जुड़े नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) और अन्य अनुमतियों की जरूरत है। इसमें आम नागर...

यामानाशी से भी खूबसूरत यूपी! जापान में CM योगी ने कहा- निवेश के लिए बेस्ट जगह है उत्तर प्रदेश

चित्र
यामानाशी से भी खूबसूरत यूपी! जापान में CM योगी ने कहा- निवेश के लिए बेस्ट जगह है उत्तर प्रदेश जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश को निवेश के लिए देश का सबसे उपयुक्त राज्य बताया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है, जहां निवेश के अपार अवसर मौजूद हैं। जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश को निवेश के लिए देश का सबसे उपयुक्त राज्य बताया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है और यहां निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी की प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनों की तुलना जापान के यामानाशी प्रांत से करते हुए कहा कि जैसे यामानाशी प्राकृतिक रूप से समृद्ध है, वैसे ही यूपी भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। 9 वर्षों में तीन गुना बढ़ी प्रति व्यक्ति आय योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मा...

चुनाव खर्च की सीमा तय हो', याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

चित्र
चुनाव खर्च की सीमा तय हो', याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव खर्च को लेकर दायर की गई याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। चुनाव खर्च की सीमा तय करने की मांग वाली याचिका पर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च पर सीमा तय करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। यह जनहित याचिका गैर सरकारी संगठन Common Cause की ओर से दायर की गई है, जिसमें चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा धनबल के बेलगाम इस्तेमाल को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को छह हफ्ते सुनवाई का निर्देश दिया है और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने तर्क दिया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा धनबल का अनियंत्रित इस्तेमाल लोकतंत्र की बुनियाद को प्रभावित करता है और चुनावी प्रक्रिया को असंतुलित करता है। उन्होंने अदालत को याद दि...

शिमला के SP के सामने डटे रहने वाले दिल्ली पुलिस के ACP राहुल विक्रम कौन हैं? हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद नहीं मानी हार

चित्र
शिमला के SP के सामने डटे रहने वाले दिल्ली पुलिस के ACP राहुल विक्रम कौन हैं? हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद नहीं मानी हार हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के दौरान कल देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। इस पूरे प्रकरण में जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया वो है दिल्ली पुलिस के अधिकारी राहुल विक्रम का। दो राज्यों की पुलिस के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा आपने अभी तक केवल फिल्मों में देखा होगा लेकिन ऐसा हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है। AI समिट के दौरान हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिस को हिमाचल प्रदेश की पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। दोनों पुलिस के बीच देर रात हाईवे पर कई घंटों तक नोकझोंक हुई। हिमाचल की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों को हिरासत में लिया।  चर्चा में हैं राहुल विक्रम इस पूरे प्रकरण में जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया वो है दिल्ली पुलिस के अधिकारी राहुल विक्रम का। राहुल विक्रम दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में बतौर एसीपी तैनात हैं। वह 2018 बैच के दानिप्स अधिकारी हैं, उत्तर प्रदेश...

बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर इजरायल यात्रा पर निकले पीएम मोदी, प्रियंका गांधी ने कर दी ये बड़ी डिमांड

चित्र
बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर इजरायल यात्रा पर निकले पीएम मोदी, प्रियंका गांधी ने कर दी ये बड़ी डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर आज इजरायल जा रहे हैं। उनकी इजरायल यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ी बात कही है और उनसे कुछ मांग भी की है। जानिए प्रियंका ने क्या कहा है? कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा, मुझे आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इज़राइल की अपनी आगामी यात्रा के दौरान संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने पूरे इतिहास में सत्य का साथ दिया है, हमें दुनिया को सत्य, शांति और न्याय का प्रकाश दिखाते रहना चाहिए। इजरायल यात्रा से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, मैं 25-26 फरवरी 2026 को इज़राइल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इज़रा...

"सुबह अखबार पढ़ा और शाम में याचिका डाल दी", 'नामचीन चेहरों' के एजेंडे पर भड़के CJI

चित्र
"सुबह अखबार पढ़ा और शाम में याचिका डाल दी", 'नामचीन चेहरों' के एजेंडे पर भड़के CJI CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) की बढ़ती संख्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, कुछ लोग सुबह अखबार पढ़ते हैं और शाम में PIL फाइल कर देते हैं। नई दिल्ली:  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने देश की अदालतों में जनहित याचिकाओं (PIL) की "मशरूम ग्रोथ" यानी अनियंत्रित बढ़ोतरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने टिप्पणी की कि कुछ "प्रमुख चेहरों" का एकमात्र एजेंडा सुबह अखबार पढ़ना और शाम तक उस पर याचिका दायर कर देना रह गया है। "खबरों के आधार पर अदालत का रुख" लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान CJI ने याचिकाओं की गुणवत्ता और उनके पीछे के उद्देश्यों पर सवाल उठाए। CJI ने कहा कि अब ऐसे नामचीन लोग सामने आ रहे हैं जो बिना किसी जमीनी शोध के सिर्फ खबरों के आधार पर अदालत का रुख करते हैं। शीर्ष अदालत ने माना कि ऐसी याचिकाओं के कारण अदालत का कीमती समय बर्बाद होता है, जिसे वास्...

जापान में CM योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन

चित्र
जापान में CM योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन जापान में सीएम योगी बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन करेंगे। उनके लिए वहां शुद्ध शाकाहारी नाश्ता की व्यवस्था की गई है। जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। इस दौरान अपने खान-पान के नियमों को उसी तरह से पालन करेंगे जैसे यहां करते हैं। सीएम योगी जापान में भी बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन करेंगे। सीएम योगी के लिए वहां विशेष इंतजाम किया गया है। जापानी शेफ को कड़े निर्देश जापान में मुख्यमंत्री योगी के लिए शुद्ध शाकाहारी नाश्ता की व्यवस्था की गई है। यहां मुख्यमंत्री योगी के लिए खास जापानी 'मिसो सूप' तैयार होगा। जापानी 'टोफू' पनीर सीएम योगी की पहली पसंद बन सकता है। उबली हुई सब्जियां और सोया दूध भी मेनू का हिस्सा है। वहां उनके लिए बिना लहसुन-प्याज वाला सादा भोजन ही परोसा जाएगा। सीएम योगी जापान में सुबह हर्बल चाय या गर्म पानी का सेवन करेंगे। जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। भारतीय दूतावास ने सी...

'मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा', NCERT बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर बोले CJI

चित्र
'मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा', NCERT बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर बोले CJI सुप्रीम कोर्ट ने ज्यूडिशियरी में करप्शन से जुड़ी NCERT की क्लास 7 की टेक्स्टबुक के कंटेंट पर खुद से संज्ञान लिया है। CJI ने कहा कि मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा। कानून अपना काम करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को NCERT की 8वीं क्लास की किताब में ज्यूडिशियरी में करप्शन के बारे में लिखे कंटेंट पर खुद से संज्ञान लिया और इसे "गंभीर चिंता" का मामला बताया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि "क्लास 8 के बच्चों को ज्यूडिशियरी में करप्शन के बारे में पढ़ाया जाता है। यह बहुत चिंता की बात है।" CJI ने कहा, "मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा। कानून अपना काम करेगा।" 'मैं इस मामले को खुद देखूंगा' CJI ने कहा, "प्लीज कुछ दिन इंतजार करें। बार और बेंच सभी परेशान हैं। सभी हाई कोर्ट के जज परेशान हैं। मैं इस माम...

CM रेखा गुप्ता ने गिनाईं सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां, बोलीं- 'एक साल में दिल्ली को मिला विकास का नया आधुनिक मॉडल'

चित्र
  CM रेखा गुप्ता ने गिनाईं सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां, बोलीं- 'एक साल में दिल्ली को मिला विकास का नया आधुनिक मॉडल' सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को सरकार की एक साल की ऐतिहासिक उपलब्धियां गिनाईं और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पारदर्शिता, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल गवर्नेंस से दिल्ली की दिशा बदल गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में खजूरी चौक स्थित नमो ग्राउंड पर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बीते 365 दिनों को ‘जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम’ का वर्ष बताया। दिल्ली को नया आत्मविश्वास देने का वर्ष- CM रेखा मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। पिछले एक वर्ष में सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, डिज...

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार, जानें कहां हुई दुर्घटना

चित्र
  रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार, जानें कहां हुई दुर्घटना झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इस एयर एंबुलेंस में मरीज समेत 7 लोग सवार थे। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर एंबुलेंस रडार से गायब हो गई जिसके बाद एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद खबर सामने आई है कि रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई है। इसके झारखंड के चतरा में क्रैश होने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस एयर एंबुलेंस में मरीज समेत 7 लोग सवार थे। डीजीसीए और एयरपोर्ट ने क्या बताया? डीजीसीए के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई थी कि रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चार्टर विमान रडार से गायब हो गया है। वहीं, रांची एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया था कि एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी,...

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद

चित्र
  रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद चतरा में जो चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हुआ है वह एक एयर एंबुलेंस था। उसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। हादसे के वक्त प्लेन में दो क्रू मेंबर के साथ एक मरीज, उनके दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ समेत कुल सात लोग सवार थे। झारखंड के चतरा में हुए प्लेन क्रैश में दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने सभी 7 शव बरामद कर लिए है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। जो चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हुआ है वह एक एयर एंबुलेंस था। उसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। कैसे-कहां क्रैश हुआ प्लेन? विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी जिसे रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन उड़ान के 23 मिनट बाद 7 बजकर 34 मिनट पर प्लेन का संपर्क ATC से टूट गया और फिर विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा चतरा जिल...

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल, जांच में जुटी पुलिस

चित्र
  लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल, जांच में जुटी पुलिस लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई। दोनों ही परिसरों को खाली कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। लाल किला और दिल्ली सचिवालय को सोमवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। लाल किला और दिल्ली सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खालिस्तानी ग्रुप के नाम से धमकी भरा मेल आया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर मौजूद हैं। खाली कराया जा रहे दोनों परिसर लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम तुरंत ही एक्टिव हो गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और चेकिंग अभियान तेज कर दी गई। साथ ही आईटीओ के पास स्थित दिल्ली सचिवालय में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बाहर निकलने को कहा गया है। यहां भी पुलिस की टीम ने ...