DU का छात्र 20 लाख के 'हाइड्रोपोनिक गांजे' के साथ गिरफ्तार, कॉलेज के छात्रों को करता था सप्लाई
Edited by : Pratik Sahu डीयू के छात्रों के बीच नशीले पदार्थों की सप्लाई करने करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 20 लाख रुपये की कीमत का 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के बीच नशीले पदार्थों की सप्लाई करने करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 लाख रुपये की कीमत का 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद किया गया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस को विजय नगर डबल स्टोरी स्थित एक पार्क के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के संबंध में एक पुख्ता और विशिष्ट सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कोझिकोड का रहने वाला है आरोपी आरोपी की पहचान जसीम सियादुल फरसान एम.पी. के रूप में हुई है, जो मूल रूप से केरल के कोझिकोड का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के विजय नगर इलाके में रहता है। उसके पास से 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा...