कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम और हाईजैक की धमकी, टिशू पेपर पर मिला नोट; अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम और हाईजैक की धमकी, टिशू पेपर पर मिला नोट; अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह विमान कुवैत से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान विमान में एक टिशू पेपर पर विमान को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी। इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से सामने आ रही है। यहां इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक यह विमान कुवैत से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान विमान के अंदर ही एक टिशू पेपर पर विमान को हाइजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी लिखी मिली। टिशू पेपर पर नोट मिलने के बाद से विमान में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर अब सभी यात्रियों की जांच की जा रही है। सभी यात्रियों की हो रही जांच दरअसल, कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की है। फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद फ्लाइट में सवार 180 यात्रियों और उनके सामान की जां...