CM विजय ने तमिलनाडु की जनता को दी बड़ी सौगात! सीएम हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर किया 25 लाख, दूध का खरीद मूल्य भी बढ़ाया
Edited by : Pratik Sahu CM विजय ने किए बड़े ऐलान तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना इलाज की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही दूध के खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों, दूध उत्पादकों और हेल्थ सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना की सालाना इलाज सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही दूध खरीद की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इन फैसलों से लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। Advertisement सरकार ने दूध उत्पादकों को राहत देते हुए खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इस फैसले से करीब 3.16 लाख दूध उत्पादकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दूध उत्पादकों को मिलने वाला सरकारी प्रोत्साहन भी 3 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये प्रति लीटर किया गया है। खरीद मूल्य बढ़ाने से सरकार पर हर महीने करीब 30 करोड़ रुपये और सालाना 360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। हेल्...