लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद का खुलासा, "कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल-छतरपुर मंदिर की रेकी के बाद पाकिस्तान भेजा था वीडियो"
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद का खुलासा, "कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल-छतरपुर मंदिर की रेकी के बाद पाकिस्तान भेजा था वीडियो" Edited by : Pratik Sahu लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सोमवार को दिल्ली बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नई दिल्ली: दिल्ली बॉर्डर के पास गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद लोन ने पूछताछ के दौरान कई बड़े राज उगले हैं। उसने बताया है कि उसने कई कमर्शियल जगहों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी। इन धार्मिक स्थलों में कालकाजी मंदिर, लोटस टेम्पल और छतरपुर मंदिर शामिल थे। रेकी करने के बाद, एक वीडियो पाकिस्तान भेजा गया था। आरोपी ने कनॉट प्लेस का वीडियो भी बनाया था। लोन ने बताया कि ISI 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' की तर्ज पर एक आतंकी संगठन बनाना चाहती थी। TRF ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमला किया था। शब्बीर अहमद लोन नेटवर्क का खुलासा शब्बीर अहमद लोन, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स आसिफ डार और सुमामा बाबर के साथ नियमित संपर्क में रहता था। आसिफ डार, जो मूल रूप से सोपोर का रहने वाला है...