ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुलेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
Edited by : Pratik Sahu अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि अमेरिका के साथ समझौते में इजरायल भी शामिल है। उन्होंने लिखा कि जल्द ही मिडिल ईस्ट में शांति होगी। ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलेगा और न्यूक्लियर बम नहीं बनाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होने वाला था, लेकिन ईरान की अपील पर इस हमले को टाल दिया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और ईरान न्यूक्लियर बम भी नहीं बनाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। सैन्य ताकत और पावर के पैमाने पर यह हमला इस स्तर का होता, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद नहीं देखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान और मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों ने उनसे इस हमले को रोकने की अपील की। यह हमला इस शर्त पर रोका गया है कि ईरान जल्द ही डील करेगा, जिसमें स्ट...