अजित पवार की मौत पर शरद पवार का पहला बयान, 'यह एक हादसा है साजिश नहीं, इस पर राजनीति ना हो' अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार ने बारामती में कहा कि इस पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं। इससे पहले ममता बनर्जी ने इस हादसे की जांच की मांग की थी। वहीं खरगे ने भी ममता की बात का समर्थन किया था।
अजित पवार की मौत पर शरद पवार का पहला बयान, 'यह एक हादसा है साजिश नहीं, इस पर राजनीति ना हो' अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार ने बारामती में कहा कि इस पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं। इससे पहले ममता बनर्जी ने इस हादसे की जांच की मांग की थी। वहीं खरगे ने भी ममता की बात का समर्थन किया था। बारामती: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अजित पवार की मौत पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं। अजित पवार की विमान हादसे में मौत की खबर सुनते ही शरद पवार बारामती के अस्पताल पहुंचे जहां अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया था। वे अस्पताल में परिजनों के साथ मौजूद रहे। फिलहाल अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अजित पवार महायुति में शामिल हुए और राज्य के डिप्टी सीएम बने थे। तमाम शंकाओं को किया खारिज दरअसल, पश्चिम बंगा...