झारखंड नगर पालिका चुनावों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?

 

झारखंड नगर पालिका चुनावों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?




झारखंड में नगर पालिका चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नगर पालिका के लिए चुनाव फरवरी महीने में होंगे।


रांची: झारखंड नगर पालिका चुनावों का ऐलान राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है। झारखंड की चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि सभी नगर पालिकाओं में 23 फरवरी को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी। 

 उन्होंने बताया कि नॉमिनेशन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक भरे जाएंगे। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है। NOTA (इनमें से कोई नहीं) का कोई प्रावधान नहीं है। सभी 48 नगर पालिका क्षेत्रों में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स से कराए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। नगर पालिका चुनावों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

राज्य चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि नगर निकायों के चुनाव 9 जनवरी को जारी की गई आरक्षण सूची के आधार पर ही होंगे। इस बार रांची नगर निगम में मेयर का पद एसटी के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं धनबाद और चास नगर निगम के मेयर पद को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है।

बता दें कि राज्य के कुल 48 नगरपालिकाओं में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद् और 19 नगर पंचायतों के कुल 1087 वार्डों में वार्ड पार्षदों के साथ ही सभी नगरपालिकाओं के महापौर का चुनाव होना है। उपमहापौर का पद अनारक्षित है जिस पर अप्रत्यक्ष निर्वाचन होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए