संदेश

अजित पवार की मौत पर शरद पवार का पहला बयान, 'यह एक हादसा है साजिश नहीं, इस पर राजनीति ना हो' अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार ने बारामती में कहा कि इस पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं। इससे पहले ममता बनर्जी ने इस हादसे की जांच की मांग की थी। वहीं खरगे ने भी ममता की बात का समर्थन किया था।

चित्र
  अजित पवार की मौत पर शरद पवार का पहला बयान, 'यह एक हादसा है साजिश नहीं, इस पर राजनीति ना हो' अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार ने बारामती में कहा कि इस पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं। इससे पहले ममता बनर्जी ने इस हादसे की जांच की मांग की थी। वहीं खरगे ने भी ममता की बात का समर्थन किया था। बारामती:  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अजित पवार की मौत पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं। अजित पवार की विमान हादसे में मौत की खबर सुनते ही शरद पवार बारामती के अस्पताल पहुंचे जहां अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया था। वे अस्पताल में परिजनों के साथ मौजूद रहे। फिलहाल अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अजित पवार महायुति में शामिल हुए और राज्य के डिप्टी सीएम बने थे।  तमाम शंकाओं को किया खारिज दरअसल, पश्चिम बंगा...

अजित पवार के पायलट सुमित कपूर को लेकर बड़ा खुलासा, पहले 3 साल रहे सस्पेंड, जानिए क्या हुआ था

चित्र
  अजित पवार के पायलट सुमित कपूर को लेकर बड़ा खुलासा, पहले 3 साल रहे सस्पेंड, जानिए क्या हुआ था अजित पवार का प्लेन उड़ा रहे पायलट पर बड़ा खुलासा हुआ है। कैप्टन सुमित कपूर शराब को लेकर 3 साल के लिए सस्पेंड थे। वह 2 बार उड़ान से पहले शराब टेस्ट में फेल हुए थे। आज महाराष्ट्र ने डिप्टी सीएम और मजबूत जमीनी नेता अजित पवार को खो दिया। अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे वो क्रैश हो गया और अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस प्लेन की कमान संभाल रहे पायलट सुमित कपूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कैप्टन सुमित कपूर का अतीत ‘शराब और सुरक्षा नियमों’ के उल्लंघन से भरा रहा है। शराब के चक्कर में कैप्टन सुमित को पहले भी 3 साल के लिए सस्पेंड किया जा चुका है। 2 बार उड़ान से पहले शराब टेस्ट में फेल हुए थे सुमित कपूर बिना वेतन सुमित कपूर को ड्यूटी से अलग रखा गया था। वह 2 बार उड़ान से पहले शराब टेस्ट में फेल हुए थे। 13 मार्च 2010 और को 24 अप्रैल 2017 सुमित कपूर पर यह एक्शन हुआ था। राज्यसभा में तब पीयूष गोयल के सवाल के जवाब में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ने जो जवाब दिया था उसमें सुमित कपूर के ख...

अजित पवार की आज की आखिरी तस्वीर आई सामने, बॉडीगार्ड के साथ विमान में बैठे दिखे

चित्र
  अजित पवार की आज की आखिरी तस्वीर आई सामने, बॉडीगार्ड के साथ विमान में बैठे दिखे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है। उनकी आज की आखिरी तस्वीर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर प्लेन क्रैश से कुछ देर पहले की है। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता अजित पवार एक जनसभा में शामिल होने के लिए आज मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे लेकिन वो उनकी आखिरी उड़ान साबित हुई। डिप्टी सीएम अजित पवार की उनके बॉडीगार्ड के साथ की आज की आखिरी तस्वीर सामने आई है। पार्टी नेता ने बताया कि यह तस्वीर विमान के टेक ऑफ से ठीक पहले की है। बता दें कि आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर बारामती में प्लेन क्रैश हुआ था जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई।  आखिरी 36 मिनट की क्या है पूरी कहानी?  दरअसल, सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अजित पवार का विमान मुंबई से उड़ान भरा।  ठीक 22 मिनट बाद यानि 8 बजकर 32 मिनट पर विमान पुणे के रास्ते बारामती जाते हुआ दिखाई दिया फ्लाइड रडार 24 पर ये विमान 8 बजकर 35 मिनट पर बारामती के पास पहुंच गया। लेकिन उस वक्त बारामती में कोहरा था, विजिबिलिट...

ट्रंप ने खामेनेई को दी नई चेतावनी, कहा-'वेनेजुएला जैसे मिशन को तैयार अमेरिका; ये हमला पिछले से बुरा होगा'

चित्र
  ट्रंप ने खामेनेई को दी नई चेतावनी, कहा-'वेनेजुएला जैसे मिशन को तैयार अमेरिका; ये हमला पिछले से बुरा होगा' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को नई चेतावनी दी है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा कि समय तेजी सेस बीत रहा है। जल्दी बातचीत की मेज पर आओ, नहीं तो बहुत बड़ी बर्बादी होगी। विशाल आर्माडा तेजी से ईरान की ओर बढ़ रहा है। वाशिंगटनः  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे.ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को नई चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने ईरान में वेनेजुएला जैसी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ट्रंप ने कहा कि एक विशाल आर्माडा ईरान की ओर बढ़ रहा है। यह महान शक्ति, उत्साह और उद्देश्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बेड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में है, जो वेनेजुएला के लिए भेजे गए बेड़े से बड़ा है।  वेनेजुएला जैसे मिशन को तैयार ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि विशाल आर्माडा वेनेजुएला की तरह मिशन के लिए यह तैयार, इच्छुक और सक्षम है। वह जरूरत पड़ने पर तेजी और आक्रामकता के ...

'आज सुबह 6:30 बजे...', पड़ोसी ने याद की विदीप जाधव से आखिरी मुलाकात, साए की तरह अजित पवार के साथ रहते थे

चित्र
  'आज सुबह 6:30 बजे...', पड़ोसी ने याद की विदीप जाधव से आखिरी मुलाकात, साए की तरह अजित पवार के साथ रहते थे विदीप दिलीप जाधव बेहद सादा और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वह मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कर्मचारी थे और डिप्टी सीएम अजित पवार के निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर PSO ड्यूटी कर रहे थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप दिलीप जाधव के निधन की खबर से ठाणे के कलवा इलाके के विटावा में शोक की लहर फैल गई है। विदीप दिलीप जाधव विटावा में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। 'कभी एहसास नहीं हुआ कि अजित पवार के बॉडीगार्ड हैं विदीप' विदीप जाधव मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कर्मचारी थे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर PSO ड्यूटी कर रहे थे। विदीप जाधव अपने इलाके में एक मिलनसार और सरल स्वभाव के इंसान के तौर पर जाने जाते थे। पड़ोसियों के अनुसार, विदीप दिलीप जाधव बेहद सादा और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी पड़ोसी श्रुती वालेकर ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने विदीप जा...

रूस के बाद भारत का सबसे मजबूत मित्र बनकर उभर रहा इजरायल, नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बुलाया अपने देश

चित्र
  रूस के बाद भारत का सबसे मजबूत मित्र बनकर उभर रहा इजरायल, नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बुलाया अपने देश इजरायल और भारत की दोस्ती नये मुकाम पर है। पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गहरी मित्रता की बदौलत दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी भी बढ़ रही है। नई दिल्ली:  इजरायल और भारत की दोस्ती लगातार गहरी होती जा रही है। रूस के बाद इजरायल अब भारत का सबसे मजबूत साथी बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की दमदार दोस्ती दोनों देशों के संबंधों को लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है। इस बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल आने का न्यौता भेजा है। भारत में इजरायल के राजदूत रेउवेन अज़ार ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है।  नेतन्याहू ने भेजा पीएम मोदी को न्यौता इजरायली राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल की यात्रा के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि तैयारियां चल रही हैं और आधिकारिक तौर पर तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इजरायली राजदूत अज़ार ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस...

UGC विवाद पर सामने आया केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, जानिए विरोध प्रदर्शन के बीच क्या बोले?

चित्र
  UGC विवाद पर सामने आया केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, जानिए विरोध प्रदर्शन के बीच क्या बोले? यूजीसी विवाद को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र, शिक्षक और बाकी संगठन सीधे तौर पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए रेगुलेशन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी कानून का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।' धर्मेंद्र प्रधान ने यूजीसी के 2026 के समानता नियमों को लेकर बढ़ते विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों, शिक्षकों और आलोचकों को ये आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नए नियम भेदभाव को जन्म नहीं देंगे और कोई भी कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकता है। शैक्षिक परिसरों में विरोध प्रदर्शन तेज उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब शैक्षिक परिसरों में विरोध प्रदर्शन और ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं इन नियमों के खिलाफ तेज हो रही हैं। धर्म...

झारखंड नगर पालिका चुनावों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?

चित्र
  झारखंड नगर पालिका चुनावों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे? झारखंड में नगर पालिका चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नगर पालिका के लिए चुनाव फरवरी महीने में होंगे। रांची:  झारखंड नगर पालिका चुनावों का ऐलान राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है। झारखंड की चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि सभी नगर पालिकाओं में 23 फरवरी को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी।   उन्होंने बताया कि नॉमिनेशन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक भरे जाएंगे। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है। NOTA (इनमें से कोई नहीं) का कोई प्रावधान नहीं है। सभी 48 नगर पालिका क्षेत्रों में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स से कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। नगर पालिका चुनावों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से ला...

अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के विरोध में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर ने छोड़ी नौकरी, सीएम योगी का किया सपोर्ट

चित्र
  अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के विरोध में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर ने छोड़ी नौकरी, सीएम योगी का किया सपोर्ट शंकराचार्य विवाद में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रशान्त कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सरकार और सीएम योगी के रुख का समर्थन भी किया है। लखनऊः  शंकराचार्य विवाद में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रशान्त कुमार सिंह ने यूपी सरकार के समर्थन में इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के विरोध में नौकरी छोड़ी है। प्रशान्त कुमार सिंह ने कहा कि हर रोबोट नहीं हैं। हम जिस सरकार से वेतन लेते हैं, उस के ख़िलाफ़ नही सुनेगें। अविमुक्तेश्वरानंद हमारे सीएम पर अनर्गल आरोप लगता रहे हैं और हम खामोश रहें। ऐसा नहीं होगा। राज्यपाल को भेजा इस्तीफा जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए दो पन्नों का इस्तीफा भेजा है। अपने इस्तीफे में प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं।  स...

मेट्रो में स्टंट कर बुरे फंसे Border 2 स्टार वरुण धवन, आई शामत, सोशल मीडिया पर लगी फटकार

चित्र
  मेट्रो में स्टंट कर बुरे फंसे Border 2 स्टार वरुण धवन, आई शामत, सोशल मीडिया पर लगी फटकार 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद से ही वरुण धवन चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वो अपनी फिल्म से इतर मेट्रो राइड को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल एक्टर को मोट्रो में एक छोटा स्टंट करना भारी पड़ गया है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। यह मामला तब सामने आया, जब महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने मुंबई मेट्रो के एक कोच के अंदर पुल-अप्स करने को लेकर उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। इस घटना ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहस छेड़ दी है और सेलेब्रिटीज़ की सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे शुरू हुआ पूरा मामला विवाद की शुरुआत तब हुई, जब MMMOCL ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। इस क्लिप में वरुण धवन मेट्रो में यात्रा करते हुए ओवरहेड ग्रैब हैंडल को वर्कआउट इक्विपमेंट की तरह इस्तेमाल करते और पुल-अप्स करते नजर आ रहे थे। पहली नजर में यह वीडियो एक हल्का-फुल्का और फिटनेस ...