'तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ...', जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों पर आया HAL का बयान
'तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ...', जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों पर आया HAL का बयान तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबरों पर निर्माता कंपनी HAL ने बयान जारी किया है। HAL ने कहा है कि तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है। भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के हादसे की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब तेजस के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने इस हादसे की खबरों को लेकर बयान जारी कर दिया है। HAL ने साफ कर दिया है कि LCA तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ है। HAL ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है कि ये घटना जो कि विचाराधीन है, वह ग्राउंड पर एक मामूली तकनीकी समस्या थी, न कि हवाई दुर्घटना। तेजस सबसे सुरक्षित विमान- HAL हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कथित LCA तेजस दुर्घटना पर हालिया मीडिया रिपोर्टों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है और साफ तौर पर कहा है कि तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। HAL ने अपने बयान में कहा है कि तेजस अपने दुनियाभर में अपने समकक्ष विमानों के मुकाबले सबसे अच्छे सुरक्ष...