सुल्तानगंज हत्याकांड में 12 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी रामधनी यादव मुठभेड़ में ढेर
भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के आरोपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। करीब 15 से 20 मिनट तक चले एनकाउंट में रामधनी यादव मारा गया। भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमले के मुख्य सूत्रधार का अंत पुलिस एनकाउंटर में हो गया। नगर परिषद कार्यालय में किया था मर्डर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए खूनी हमले के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी कर मुख्य आरोपी रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। हथियारों की बरामदी के लिए ले गई थी पुलिस बुधवार सुबह पुलिस की विशेष टीम आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गुप्त स्थान पर लेकर गई। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रामध...