अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को लाया गया भारत, हो सकते हैं अहम खुलासे
Edited by : Pratik Sahu
दाउद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे सीधे दिल्ली के लिए डिपोर्ट किया गया है। अब उससे अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के मामले में कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विशेष विमान के जरिए लाया गया दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, सलीम डोला को आज सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां उसे औपचारिक रूप से डिपोर्ट किया गया। फिलहाल सलीम डोला खुफिया एजेंसियों की कड़ी पूछताछ का सामना कर रहा है।
गिरफ्तारी के बाद इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया
बताया जा रहा है कि सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद सलीम डोला को मुंबई पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद उसे मुंबई ले जाकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हो सकते हैं अहम खुलासे
माना जा रहा है कि सलीम डोला से पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड नेटवर्क और उससे जुड़े कई अहम मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मुंबई पुलिस भी सलीम डोला से पूछताछ करने वाली है।
