'ट्रंप पर गोली चलना उनकी करनी का नतीजा, हिंदुस्तान के लोगों में भी वही भावना', कांग्रेस नेता का विवादित बयान
Edited by : Pratik Sahu
कांग्रेस विधायक ने ट्रंप पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। भारत के लोग समझ रहे हैं कि यहां सब कुछ ऑल इज वेल है।
हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर- कांग्रेस MLA
वडेट्टीवार ने इशारों में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जैसा हमारे देश में चल रहा है, वैसा ही अमेरिका में चल रहा है। हिंदुस्तान के लोगों में भी वही भावना है। हिंदुस्तान में लोग सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं। पूरा हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है।
ट्रंप ने हर कंट्री को डिस्टर्ब करने का काम किया
ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान चली गोली की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वडेट्टीवार ने कहा, 'जैसी करनी वैसी भरनी। जैसा करेगा, वैसा भरेगा। उसने जो सत्ता में होते हुए, सर्वोच्च पद पर होते हुए, उसने पूरे दुनिया को, वर्ल्ड को जिस तरह से उसने काबू करने के लिए, कब्जा करने के लिए हर कंट्री को डिस्टर्ब करने का काम किया। हर कंट्री पर वो अपना कंट्रोल करने का काम किया। उसकी जो भाषा है। और देश को भी उसने बर्बाद किया। इरान से कोई संबंध नहीं था। फिर भी उसने इजराइल को पकड़कर जो वार किया। उसमें वो तो होना ही था।'
हिंदुस्तान के लोगों को लग रहा यहां ऑल इज वेल
उन्होंने आगे कहा, 'आज ट्रंप ने पूरे अमेरिका को बर्बाद कर दिया है। अपने मनसूबे पूरे करने के लिए। अपनी इच्छाओं को पूर्ति करने के लिए। जैसे कि देश में चल रहा है, अपने हिंदुस्तान में चल रहा है। वैसे ही वहां चला तो वो होना ही था। जितने लोग रास्ते पर उतर कर उनका विरोध किया। अब हिंदुस्तान में उतर नहीं रहे। लग रहा है कि सब कुछ ऑल इज वेल है।'जो जैसा करेगा तो जनता उसको जवाब देगी- कांग्रेस MLA
कांग्रेस विधायक ने कहा, 'लोगों में वही भावना आज भी है कि पूरे हिंदुस्तान भी वह बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है। हम के साथ हुआ, यह सही मायने से उस सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के बारे में नहीं होना चाहिए था। और जो जैसा करेगा तो जनता उसका जवाब देगी। यही उस घटना से दिखता है।'
