संदेश

सुल्तानगंज हत्याकांड में 12 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी रामधनी यादव मुठभेड़ में ढेर

चित्र
  भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के आरोपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। करीब 15 से 20 मिनट तक चले एनकाउंट में रामधनी यादव मारा गया। भागलपुर:   भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमले के मुख्य सूत्रधार का अंत पुलिस एनकाउंटर में हो गया। नगर परिषद कार्यालय में किया था मर्डर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए खूनी हमले के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी कर मुख्य आरोपी रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। हथियारों की बरामदी के लिए ले गई थी पुलिस बुधवार सुबह पुलिस की विशेष टीम आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गुप्त स्थान पर लेकर गई। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रामध...

दिल्ली: आज चुने जाएंगे MCD के महापौर और उप महापौर, आम आदमी पार्टी ने कर लिया है खुद को चुनावों से अलग

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu एमसीडी के महापौर और उप महापौर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के पास उतनी संख्याबल नहीं है कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीत सकें। इस लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के अगले महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति की तीन रिक्त सीटों के लिए आज चुनाव होगा। इस साल के महापौर चुनाव में 273 वोट होंगे, जिनमें 249 पार्षद, दिल्ली विधानसभा द्वारा मनोनीत 14 विधायक, सात लोकसभा सांसद और दिल्ली के तीन राज्यसभा सदस्य शामिल हैं, जो महापौर का फैसला करेंगे। प्रवेश वाही हैं महापौर की उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 137 वोटों की आवश्यकता होती है। भाजपा ने रोहिणी-पूर्व से तीन बार के अनुभवी पार्षद प्रवेश वाही को अपना महापौर उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के चुनाव से हटने और कांग्रेस द्वारा हाजी जरीफ को नामांकित करने के बाद, बीजेपी उम्मीदवार की बिना किसी बाधा के जीत की संभावना है, क्योंकि बीजेपी के पास बहुमत है। बीजेपी को मिलेगा फायदा आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सदस्यों के हाल ही में पार्टी में शामिल होने और अरविंद केजरी...

अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सामने आया स्कैंडल, 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर के वीडियो बनाया

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu महाराष्ट्र के अमरावती से सामने आए स्कैंडल ने पूरे राज्य में हंगामा खड़ा कर दिया था। वहीं, अब राज्य के कोल्हापुर से भी बड़ा स्कैंडल सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। महाराष्ट्र के अमरावती जैसी घटना अब कोल्हापुर में भी सामने आई है। शाहिद सनदी नाम के व्यक्ति द्वारा 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बनाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शाहिद सनदी को गिरफ्तार कर लिया है। वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। अब तक घटना के बारे में क्या पता लगा? इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि इन वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों को धमकाया जा रहा था। अगर इस बारे में किसी को बताया गया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। हालांकि, आरोपी के एक करीबी दोस्त को इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने इस घटना का खुलासा किया। इसके बाद पीड़िताओं में से एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आगे आकर शिकायत दर्ज कराई थी।  अमरावती स्कैंडल पर मचा था हंगामा बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के अमरावती जिले म...

पश्चिम बंगाल में वोटिंग से तुरंत पहले EC का बड़ा एक्शन, 'सिंघम' मामले में बढ़ा विवाद, ताबड़तोड़ हटाए गए चुनाव अधिकारी

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu पश्चिम बंगाल विधानसभा की 142 सीटों के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वोटिंग से ठीक पहले चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है और कई पोलिंग अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सिंघम विवाद के बाद आयोग ने ये फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग से कुछ ही घंटे पहले, चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा के संयुक्त ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) का तबादला कर दिया। यह तबादला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के फाल्टा दौरे के विरोध में किए गए प्रदर्शनों के बाद किया गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार की देर रात एक अन्य नोटिस में दो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों को भी चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों से हटा दिया है, जिनमें से एक दक्षिण 24 परगना जिले का प्रभारी था। हालांकि, इस तरह के एक्शन के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है। फाल्टा से हटाए गए बीडीओ सौरभ हाजरा चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त बीडीओ सौरभ हाजरा का तबादला फाल्टा से कर दिया गया है और ...

TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा को दी चेतावनी, कहा- 'खेल तुमने शुरू किया खत्म हम करेंगे, CRPF को हवा में उड़ा देंगे'

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu पश्चिम बंगाल के फाल्टा से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने सेंट्रल ऑब्जर्वर और IPS अजय पाल शर्मा को चेतावनी दी है। जहांगीर खान ने कहा है कि खेल तुमने शुरू किया खत्म हम करेंगे। पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज के चुनाव से पहले लगातार धमकियों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी कहा है कि 4 मई के बाद देखता हूं कि कौन दिल्ली से बचाने आता है। तो वहीं, उनके करीबी और फाल्टा से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी और सेंट्रल ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को खुली धमकी दी है। जहांगीर खान ने कहा है कि खेल तुमने शुरु किया है खत्म हम करेंगे। इतना ही नहीं जहांगीर खान ने ये तक कह दिया है कि CRPF को हवा में उड़ा कर रख देंगे। जहांगीर खान ने क्या कहा? उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी और सेंट्रल ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा- "उन्होंने इस खेल की शुरूआत की है लेकिन खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त अगर आप लोग सोच रहे हो कि कुछ CRPF के जवानों के स...

महिला सम्मेलन में कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- 'मातृ शक्ति से आशीर्वाद लेने आया हूं'

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में मातृ शक्ति से आशीर्वाद लेने की बात कही और महिला आरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वाराणसी:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी दौरे के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लिया जहां पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और सभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के कुछ प्रावधानों के संसद में पास न होने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद चाहिए' महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए  पीएम मोदी  ने कहा, 'भारत को विकसित बनाने का मिशन अनवरत चल रह...

राम राज्य केवल राजा के कारण नहीं होता, प्रजा के कारण भी होता है', संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति, नागपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राम राज्य केवल राजा के कारण नहीं होता। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या कुछ कहा। अयोध्या में श्रीराम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण और रामलला एवं धर्मध्वजा के प्रतिष्ठापन को लेकर प्रतिभाओं का सम्मान एवं अभिनंदन का कार्यक्रम नागपुर के रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिती द्वारा संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, गोविंददेव गिरी जी महाराज, सुरेश उपाख्य भैया जी जोशी (अध्यक्ष ,डॉ हेडगेवार स्मारक समिति) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राम राज्य केवल राजा के कारण नहीं होता। क्या बोले मोहन भागवत? संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर श्री राम जी की इच्छा से बना। जब तक सबकी लकड़ी नहीं लगती गोवर्धन नहीं उठता। उठता तो भगवान की करांगुली पर ही है। परंतु उनकी करांगुली तब तक काम नहीं करती जब तक बाकी लोग लकड़ी नहीं लगाते। मंदिर भी ऐसे ही बना। सनातन धर्म का उत्थान...

बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट तो कब्र से बहन का कंकाल निकाल लाया शख्स, ये घटना हैरान कर देगी

चित्र
Edited by :   Pratik Sahu   ओडिशा के क्योंझर जिले में एक भाई को अपनी मृत बहन के अकाउंट से पैसे निकालने थे। जब बैंक ने शख्स के डेथ सर्टिफिकेट मांगा तो वह अपनी बहन का कंकाल कब्र से बाहर निकालकर ले आया। ओडिशा के क्योंझर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक भाई ने अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। एक शख्स को अपनी मृत बहन के अकाउंट से पैसे निकालने थे। जब बैंक ने डेथ सर्टिफिकेट मांगा तो शख्स कब्र से बहन का कंकाल निकाल लाया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, यह मामला क्योंझर जिले के पटना इलाके के दियानाली गांव का है। यहां रहने वाला जितु मुंडा अपनी बहन की मौत के बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकालना चाहता था। उसकी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी जिंदगी में मवेशी बेचकर करीब 19 हजार रुपये कमाए थे, जिसे उसने ओडिशा ग्राम्य बै...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को लाया गया भारत, हो सकते हैं अहम खुलासे

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu दाउद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे सीधे दिल्ली के लिए डिपोर्ट किया गया है। अब उससे अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के मामले में कड़ी पूछताछ की जाएगी। विशेष विमान के जरिए लाया गया दिल्ली जानकारी के मुताबिक, सलीम डोला को आज सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां उसे औपचारिक रूप से डिपोर्ट किया गया। फिलहाल सलीम डोला खुफिया एजेंसियों की कड़ी पूछताछ का सामना कर रहा है। गिरफ्तारी के बाद इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया बताया जा रहा है कि सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद सलीम डोला को मुंबई पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद उसे मुंबई ले जाकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हो सकते हैं अहम खुलासे माना जा रहा है कि सलीम डोला से पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड नेटवर्क और उससे जुड़े कई अहम मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मुंबई पुलि...

'ट्रंप पर गोली चलना उनकी करनी का नतीजा, हिंदुस्तान के लोगों में भी वही भावना', कांग्रेस नेता का विवादित बयान

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu कांग्रेस विधायक ने ट्रंप पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। भारत के लोग समझ रहे हैं कि यहां सब कुछ ऑल इज वेल है। अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में हुई गोलीबारी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लेते हुए चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी से कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर- कांग्रेस MLA वडेट्टीवार ने इशारों में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जैसा हमारे देश में चल रहा है, वैसा ही अमेरिका में चल रहा है। हिंदुस्तान के लोगों में भी वही भावना है। हिंदुस्तान में लोग सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं। पूरा हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है।  ट्रंप ने हर कंट्री को डिस्टर्ब करने का काम किया ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान चली गोली की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वडेट्टीवार ने कहा, 'जैसी करनी व...