संदेश

दुनिया में कुल कितने परमाणु बम हैं? सामने आ गया SIPRI का ताजा आंकड़ा, भारत ने बढ़ा ली ताकत

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   SIPRI ने दुनिया में परमाणु बमों के भंडार को लेकर ताजा आंकड़ा जारी कर दिया है। SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 के मुकाबले 2026 में परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। साल 2026 में दुनिया में परमाणु बमों की संख्या का आंकड़ा सामने आ गया है। राहत देने वाली बात ये है कि साल 2025 के मुकाबले 2026 में दुनिया के परमाणु शस्त्रागार में कमी देखने को मिली है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रीसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि साल 2026 में वैश्विक परमाणु भंडार 12,187 वॉरहेड्स है। वहीं, 1 साल पहले 2025 में दुनिया का परमाणु भंडार 12,241 का था। किन देशों के पास कितने परमाणु बम? SIPRI का अनुमान है कि जनवरी 2026 में वैश्विक परमाणु बमों के भंडार 12,187 वॉरहेड्स था, जबकि एक वर्ष पहले यह संख्या 12,241 थी। रूस और अमेरिका के न्यूक्लियर वॉरहेड्स में कमी देखी गई है। हालांकि, दूसरी ओर चीन, फ्रांस और भारत के परमाणु भंडार में बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। इनमें सबसे बड़ी बढ़ोतरी फ्रांस...

तेजी से आगे बढ़ रहा मॉनसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली-NCR, UP, बिहार के मौसम का हाल

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   Monsoon Update: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मॉनसून कहां तक पहुंचा है? इसकी भी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब हर किसी को मॉनसून के आने का इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 8 जून (सोमवार) को मॉनसून ने पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के अगले 2 से 3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। देश के इन राज्यों में बारिश और ओलावृष...

Khan Sir News: फैजल खान को बड़ी राहत, ज़िला जज ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   पटना ज़िला जज ने 2 जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में गोलीबारी की घटना को कथित तौर पर अंजाम देने के मामले में दर्ज केस में फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत दी है और उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। पटना ज़िला जज ने फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत दी है और दो जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में गोलीबारी की घटना को कथित तौर पर अंजाम देने के मामले में दर्ज हुए केस में  खान सर की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें कि दो जून को खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। गिरफ्तार गार्ड्स को आज मिलेगी जमानत? कोचिंग में हुई फायरिंग के इस मामले में गिरफ्तार खान सर के दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी आज कोर्ट फैसला सुनाएगा। सोमवार को दोनों गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने अपने आदेश को सुरक्ष‍ित रख लिया था। खान सर को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस? पटना सिविल कोर्...

यूपी: हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, Audi कार से वारदात को अंजाम देने जाते थे, पुलिस ने 77 लाख का माल बरामद किया

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu      हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा यूपी के सीतापुर से एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके पास लक्जरी गाड़ियां थीं और वह ऑडी जैसी लक्जरी गाड़ियां रखते थे। सीतापुर:  यूपी के सीतापुर में एक हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग के सदस्य ऑडी जैसी लक्जरी कारों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने जाते थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 77 लाख रुपए का माल बरामद किया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।  क्या है पूरा मामला? यूपी के सीतापुर में अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईटेक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया। पुलिस ने हाईटेक चोरों के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, अवैध हथियार, नकदी, मोबाइल फोन के साथ एक ऑडी और एक सियाज कार बरामद की है।  बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 77 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने क्या बताया? SSP दुर्गेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया...

दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, तेज हवा और बारिश ने पहुंचाया नुकसान

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान तेज हवा और बारिश की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इन्हें परिचालन से हटा दिया गया है। नई दिल्ली:  दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर रविवार को तेज हवा और बारिश हुई। इसकी चपेट में एयर इंडिया के तीन नैरोबॉडी विमान आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। ऑपरेटर ने बताया कि टक्कर के बाद तीनों विमानों को परिचालन से हटा दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ऑपरेटर के मुताबिक, एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के ग्राउंड इक्विपमेंट अचानक खराब मौसम के कारण अपनी जगह से हिल गए और टर्मिनल 2 पर खड़े विमानों से टकरा गए। निजी ऑपरेटर के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मौसम में किसी भी बदलाव के बारे में (एयरपोर्ट ऑपरेटर या एयरलाइंस को) कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। ऐसे में इस नुकसान के लिए जिम्मेदार कौन है ये बड़ा सवाल बन गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में एयर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। हालांकि एयरलाइन के एक सूत्र के मुताबिक, एयर इंडिया के तीन विमानों के साथ-साथ अन्य ऑपरेटरों के वि...

ओडिशा में पुलिस कांस्टेबल को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, पत्नी और साला बने खून के प्यासे

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   ओडिशा में एक पुलिस कांस्टेबल के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिसमें कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रह्मपुर:  ओडिशा के ब्रह्मपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गंभीर रूप से झुलसे एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और साले पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल का यह बयान अस्पताल में इलाज के दौरान सामने आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान आशुतोष मृदंगिया के रूप में हुई है। वह छत्रपुर स्थित आरटीओ कार्यालय में मोटर व्हीकल कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायल कांस्टेबल ने क्या आरोप लगाए? आशुतोष मृदंगिया ने अस्पताल में दिए गए अपने बयान में बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी संध्या नायक के सरकारी क्वार्टर गए थे। संध्या नायक जिले की पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत हैं। आशुतोष के अनुस...

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   बीजेपी ने राज्यसभा की दो सीटों और कर्नाटक विधान परिषद की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक से प्रोफेसर डॉक्टर एम नागराजन बीजेपी उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। दो उम्मीदवार कर्नाटक और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनने के दावेदार हैं। वहीं, दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पार्टी ने कर्नाटक विधान परिषद के लिए किया है। बीजेपी की तरफ से बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव और कर्नाटक के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मध्य प्रदेश से महेश केवट का नाम राज्यसभा चुनाव के लिए दिया गया है। वहीं, कर्नाटक से प्रो. डॉ. एम नागराजन राज्यसभा उम्मीदवार हैं। कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव भी होना है। इसकी लिए भी बीजेपी ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें लिंगराज पाटील औ...