यूपी: हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, Audi कार से वारदात को अंजाम देने जाते थे, पुलिस ने 77 लाख का माल बरामद किया

 Edited by : Pratik Sahu 

   हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

यूपी के सीतापुर से एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके पास लक्जरी गाड़ियां थीं और वह ऑडी जैसी लक्जरी गाड़ियां रखते थे।



सीतापुर: यूपी के सीतापुर में एक हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग के सदस्य ऑडी जैसी लक्जरी कारों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने जाते थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 77 लाख रुपए का माल बरामद किया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। 

क्या है पूरा मामला?

यूपी के सीतापुर में अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईटेक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया। पुलिस ने हाईटेक चोरों के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, अवैध हथियार, नकदी, मोबाइल फोन के साथ एक ऑडी और एक सियाज कार बरामद की है। 

बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 77 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

SSP दुर्गेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अटरिया पुलिस और एसओजी टीम ने पहाड़ापुर चौराहा, रामपुर-भगौतीपुर रोड से योगेंद्र चौहान और धर्मराज यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अटरिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। योगेंद्र चौहान थाना सदरपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित भी चल रहा था।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि करीब 15-20 दिन पहले ग्राम अलबदा के एक घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी किए थे। इसके अलावा मनवा गांव में एक घर से 15 हजार रुपये नकद और चांदी की पायल चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के लिए महंगी लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो।

गिरफ्तार चोरों  के पास से दो देसी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चार हजार रुपये नकद, एक वीवो मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात, करीब 60 लाख रुपये कीमत की ऑडी कार और फर्जी नंबर प्लेट लगी करीब 12 लाख रुपये कीमत की सियाज कार बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए