तेजी से आगे बढ़ रहा मॉनसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली-NCR, UP, बिहार के मौसम का हाल

 Edited by : Pratik Sahu 


Monsoon Update: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मॉनसून कहां तक पहुंचा है? इसकी भी जानकारी मौसम विभाग ने दी है।


Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब हर किसी को मॉनसून के आने का इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 8 जून (सोमवार) को मॉनसून ने पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के अगले 2 से 3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

देश के इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

अगले 48 से 72 घंटों के दौरान कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश बहुत तेज रहेगी। ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश के बीच हो सकता है भूस्खलन 

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली-एनसीआर में अभी मानसून के पहुंचने की संभावना नहीं है। दिन के समय तेज धूप होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन गर्मी और उमस से पूरी राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


गर्मी से उत्तर प्रदेश के लोगों कब मिलेगी राहत?

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो सकता है। अगले 2 से 3 दिनों में पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में गर्मी और उमस बनी रहेगी। राज्य में मॉनसून के मध्य जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान

बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए