Explainer: ईरान से 400 किलो यूरेनियम निकालना चाहते हैं ट्रंप, जानिए कितना मुश्किल है ये काम?
Explainer: ईरान से 400 किलो यूरेनियम निकालना चाहते हैं ट्रंप, जानिए कितना मुश्किल है ये काम? Edited by : Pratik Sahu अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की सबसे बड़ी वजहों सें एक है ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम। ईरान के पास भारी मात्रा में एनरिच्ड यूरेनियम मौजूद है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए परेशानी का सबब है। वॉशिंगटन: अमेरिका की ओर से ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस तरह के ऑपरेशन पर विचार कर रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की जरूरत क्या है? तो इस सवाल का जवाब यह है कि अमेरिका ईरान के पास से लगभग 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को निकालना चाहता है जिसका इस्तेमाल तेहरान परमाणु हथियार बनाने के लिए कर सकता है। ट्रंप का सख्त रुख वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी नेता की सोच से परिचित एक सूत्र के हवाले से बताया कि ट्रंप ने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वो तेहरान पर दबाव डालें कि वह जंग खत्म करने की शर्त के तौर पर इस सामग्री को सौंपने पर सहमत हो जाए। रिपोर्ट के अनुसार, ट्...