तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, वलारमति और गोकुला इंदिरा मैदान में

 

तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, वलारमति और गोकुला इंदिरा मैदान में


Edited by : Pratik Sahu  Reporting by : Sripal G 


AIADMK ने अपने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चेन्नई शहर की महत्वपूर्ण सीटों पर अपने दिग्गज चेहरों पर दांव लगाया है।


चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई है। इस बीच, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने आगामी 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए रविवार को अपने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चेन्नई शहर की महत्वपूर्ण सीटों पर अपने दिग्गज चेहरों पर दांव लगाया है।

पार्टी महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने वरिष्ठ नेता आदि राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया है जबकि पूर्व मंत्री बी. वलारमति और एस. गोकुला इंदिरा क्रमशः थाउजेंड लाइट्स और अन्ना नगर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव में किस्मत आजमाएंगी।

  1. चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी: यहां से वरिष्ठ नेता आदि राजाराम को मैदान में उतारा गया है।
  2. थाउजेंड लाइट्स: पूर्व मंत्री बी. वलारमति इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
  3. अन्ना नगर: पूर्व मंत्री एस. गोकुला इंदिरा को अन्ना नगर से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अब तक 167 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

तीसरी सूची में 17 उम्मीदवार शामिल हैं। AIADMK अब तक तीन चरणों में कुल 167 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने दो सूचियों के माध्यम से 150 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे। तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीट पर एक चरण में चुनाव होंगे और ये चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।

पहली सूची (25 मार्च): पार्टी ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी का नाम शामिल था, जो अपनी पारंपरिक सीट एडप्पादी से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में 21 पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई थी।

दूसरी सूची (27 मार्च): एआईएडीएमके ने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 46 मौजूदा विधायकों और 17 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए