IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी

 

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी


Edited by :  Pratik Sahu



IMD Rain Alert: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


IMD Rain Alert: देशभर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज यानी शनिवार और रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मार्च तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने आज यूपी के करीब 38 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। 30 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में भी मौसम खराब होने वाला है। आज बिहार के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान है। इनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया शामिल हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तराखंड के 7 जिलों- नैनीताल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने 30 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद, 31 मार्च को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

झारखंड में भी बारिश का अलर्ट 

वहीं, झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए