संदेश

Explainer: ईरान से 400 किलो यूरेनियम निकालना चाहते हैं ट्रंप, जानिए कितना मुश्किल है ये काम?

चित्र
  Explainer: ईरान से 400 किलो यूरेनियम निकालना चाहते हैं ट्रंप, जानिए कितना मुश्किल है ये काम? Edited by :   Pratik Sahu अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की सबसे बड़ी वजहों सें एक है ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम। ईरान के पास भारी मात्रा में एनरिच्ड यूरेनियम मौजूद है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए परेशानी का सबब है। वॉशिंगटन:  अमेरिका की ओर से ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस तरह के ऑपरेशन पर विचार कर रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की जरूरत क्या है? तो इस सवाल का जवाब यह है कि अमेरिका ईरान के पास से लगभग 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को निकालना चाहता है जिसका इस्तेमाल तेहरान परमाणु हथियार बनाने के लिए कर सकता है।  ट्रंप का सख्त रुख वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी नेता की सोच से परिचित एक सूत्र के हवाले से बताया कि ट्रंप ने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वो तेहरान पर दबाव डालें कि वह जंग खत्म करने की शर्त के तौर पर इस सामग्री को सौंपने पर सहमत हो जाए। रिपोर्ट के अनुसार, ट्...

तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, वलारमति और गोकुला इंदिरा मैदान में

चित्र
  तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, वलारमति और गोकुला इंदिरा मैदान में Edited by :   Pratik Sahu    Reporting by : Sripal G  AIADMK ने अपने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चेन्नई शहर की महत्वपूर्ण सीटों पर अपने दिग्गज चेहरों पर दांव लगाया है। चेन्नई:  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई है। इस बीच, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने आगामी 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए रविवार को अपने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चेन्नई शहर की महत्वपूर्ण सीटों पर अपने दिग्गज चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने वरिष्ठ नेता आदि राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया है जबकि पूर्व मंत्री बी. वलारमति और एस. गोकुला इंदिरा क्रमशः थाउजेंड लाइट्स और अन्ना नगर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव में किस्मत आजमाएंगी। चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी:  यहां से वरिष्ठ नेता आदि राजाराम को मैदान म...

Israerl-Iran War: इजरायल ने किया ईरान के दिल पर वार, तेहरान के मिसाइल भंडारण केंद्र और कई अस्थाई कमांड सेंटर तबाह

चित्र
  Israerl-Iran War: इजरायल ने किया ईरान के दिल पर वार, तेहरान के मिसाइल भंडारण केंद्र और कई अस्थाई कमांड सेंटर तबाह Edited by :   Pratik Sahu   Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान के बुनियादी ढांचों पर रविवार को घातक हमला किया। आईडीएफ ने इस दौरान ईरान के मिसाइल भंडारण केंद्रों, कमांड सेंटर्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने का दावा किया। Israerl-Iran War:  इजरायल और ईरान युद्ध के एक महीने से अधिक हो चुके हैं। रविवार को इजरायल ने ईरान के दिल कहे जाने वाले तेहरान पर कई बड़े हमले किए। इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसने तेहरान में ईरान के दर्जनों मिसाइल भंडारण केंद्रों और अस्थाई कमांड सेंटरों को निशाना बनाया। इजरायली हमले में तेहरान में बड़ी तबाही का दावा किया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इजरायल ने तेहरान के रिहायशी इलाकों पर भी घातक बमबारी की है। वहीं ईरान ने जवाब में तेल अवीव और इजरायल के परमाणु केंद्र डिमोना पर मिसाइलें बरसाईं।  ईरान के प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम और कमांड सेंटर को नष्ट करने का दावा आईडीएफ ने एक पोस्ट में लिखा, " तेहरान के दिल में...

'मन की बात' में PM मोदी ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील, क्रिकेट से लेकर युवाओं तक जानें क्या-क्या बोले?

चित्र
  'मन की बात' में PM मोदी ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील, क्रिकेट से लेकर युवाओं तक जानें क्या-क्या बोले? Edited by :   Pratik Sahu   पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 132वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। इसके साथ उन्होंने अन्य कई अहम विषयों पर इस कार्यक्रम में चर्चा की। Mann Ki Baat:  पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 132वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है। हमें याद है कि पूरा विश्व भूतकाल में कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजरा था। हमें अपेक्षा थी कि इससे निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी, लेकिन दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध की परिस्थितियां बनती चली गई। वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक महीने से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे, संबंधी इ...

नक्सल मुक्त भारत: क्या पूरा हुआ अमित शाह का वादा? लोकसभा में 31 मार्च को होगी चर्चा

चित्र
  नक्सल मुक्त भारत: क्या पूरा हुआ अमित शाह का वादा? लोकसभा में 31 मार्च को होगी चर्चा Edited by :   Pratik Sahu   अमित शाह ने पिछले साल संसद में कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त किया जाएगा। इसके बाद बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हुए हैं और कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। लोकसभा में सोमवार को नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। इस चर्चा के दौरान स्पष्ट होगा कि गृहमंत्री देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने का अपना वादा पूरा कर पाए हैं या नहीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल नक्सल मुक्त भारत के लिए मार्च 2026 की समय सीमा घोषित की थी। संसद के निचले सदन में सोमवार को देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के लिए सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। कार्यसूची के अनुसार, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे लोकसभा के नियम 193 के तहत अल्पकालिक चर्चा का मुद्दा उठाएंगे और उसे शुरू करेंगे। अमित शाह ने कई मौकों पर 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।  माओवादियों पर कुल 66 लाख ...

इजरायल और ईरान की जंग में यमन की भी एंट्री, हूती विद्रोहियों ने दाग दी मिसाइल

चित्र
  इजरायल और ईरान की जंग में यमन की भी एंट्री, हूती विद्रोहियों ने दाग दी मिसाइल Edited By : Pratik Sahu यमन के हूती विद्रोहियों ने फरवरी में शुरू हुई जंग में पहली बार इजरायल को निशाना बनाते हुए मिसाइल दाग दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तेल अवीव:  इजरायल की सेना ने शनिवार की सुबह बताया कि यमन की ओर से एक मिसाइल इजरायल की ओर दागी गई। IDF ने कहा कि 'ऑपरेशन रोअरिंग लायन' के शुरू होने के बाद यमन की तरफ से पहली बार हमला हुआ है। बता दें कि यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है और इजरायल पर मिसाइल भी उन्हीं की तरफ से दागी गई है। इजरायल के मुताबिक, मिसाइल को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए और बीर शेबा और नेगेव के आसपास के इलाकों में सायरन बजाए गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। 'हम हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं' बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यमन की सशस्त्र सेनाओं ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका और इजरा...

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी

चित्र
  IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी Edited by :  Pratik Sahu IMD Rain Alert: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD Rain Alert:  देशभर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज यानी शनिवार और रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है। दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मार्च तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने आज यूपी के कर...