रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व अधिकारी, अपने अफसर के लिए भी मांगी थी घूस
Edited by : Pratik Sahu ठाणे में ACB ने अंबरनाथ क्षेत्र के राजस्व अधिकारी ईश्वर जाधव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह जमीन रिकॉर्ड में उत्तराधिकार प्रविष्टि बदलने के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता की सूचना पर जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी कि ACB ने एक राजस्व अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने जमीन के रिकॉर्ड में आवश्यक बदलाव करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। एसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ठाणे इकाई ने शुक्रवार को अंबरनाथ क्षेत्र के द्वारली, आदिवली और धोकली गांवों के राजस्व अधिकारी 56 वर्षीय ईश्वर बद्रीनाथ जाधव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। किस काम के लिए मांगी थी रिश्वत? ठाणे एसीबी के DSP अनिल जयकर के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपने पिता के निधन के बाद जमीन के रिकॉर्ड में उत्तराधिकार से संबंधित प्रविष्टियों को सुधारने के लिए र...