कोटा में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से 2 इंजीनियर दबे; दोनों की मौत

 Edited by : Pratik Sahu 


रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने की वजह से दो इंजीनियर की मौत हो गई। यह हादसा बॉक्स पुशिंग के दौरान हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों पर मातम पसरा है।


कोटा: कोटा-झालावाड़ एनएच 52 पर दरा घाटी के पास रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान हादसा हो गया। अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान आसपास की मिट्टी ढहने से दो इंजीनियर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में इंजीनियर प्रभात सिंह झा की मौत हो गई, जबकि इंजीनियर पंकज कुमार झा को घायल अवस्था में श्री जी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। 

बॉक्स पुशिंग के दौरान हुआ हादसा

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि साइट पर बॉक्स पुशिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान मिट्टी ढह गई, जिसमें दो इंजीनियर दब गए। दोनों को बाहर निकाल लिया गया है। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। वहीं कोटा से भी नगर निगम की अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाओ व राहत कार्य शुरू किया। 

यहां देखें वीडियो

डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया

बताया जा रहा है, वहां केवल दो ही इंजीनियर कार्य कर रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर कनवास एसडीएम बाबूलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि साइट पर लेबर काम करके चली गई थी। मौके पर एलएनटी, जेसीबी मशीनें खड़ी थीं। दोनों अधिकारी निरीक्षण कर रहे थे, तभी मिट्टी ढह गई और दोनों अधिकारी उसमें दब गए। सूचना मिलने पर 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एलएनटी, जेसीबी मशीनें से 10-15 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद दोनो को कोटा के निजी अस्पताल लेकिन पहुंचे जहां इंजीनियर प्रभात सिंह झा को मृत घोषित कर दिया जबकि कुछ देर बाद ही पंकज झां की भी मौत हो गई। डॉ. राकेश जिंदल ने बताया कि दोनो यहां आए थे, जिन्हें काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनो की मौत हो गई।

 कोटा में लगता था जाम इसलिए बन रहा था अंडर पास

कोटा दरा घाटी पर आए दिन जाम के हालात रहते थे, जिसके बाद लोगों की मांग के अनुसार यहां अंडरपास बनाया जा रहा था। अधिकांश काम पूरा हो चुका था, यहां कंकरीट का स्लेब डाला जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में बडे वाहन गुजरते हैं और यहां केवल एक ही ब्रिज हैं। इस कारण आए दिन जाम के हालात रहते हैं। इसी के चलते रेलवे द्वारा यह अंडरपास बनाया जा रहा था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए