संदेश

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व अधिकारी, अपने अफसर के लिए भी मांगी थी घूस

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   ठाणे में ACB ने अंबरनाथ क्षेत्र के राजस्व अधिकारी ईश्वर जाधव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह जमीन रिकॉर्ड में उत्तराधिकार प्रविष्टि बदलने के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता की सूचना पर जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी कि ACB ने एक राजस्व अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने जमीन के रिकॉर्ड में आवश्यक बदलाव करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। एसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ठाणे इकाई ने शुक्रवार को अंबरनाथ क्षेत्र के द्वारली, आदिवली और धोकली गांवों के राजस्व अधिकारी 56 वर्षीय ईश्वर बद्रीनाथ जाधव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। किस काम के लिए मांगी थी रिश्वत? ठाणे एसीबी के DSP अनिल जयकर के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपने पिता के निधन के बाद जमीन के रिकॉर्ड में उत्तराधिकार से संबंधित प्रविष्टियों को सुधारने के लिए र...

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने की भारतीय सेना की बढ़ती ताकत की तारीफ, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत के रोल को लेकर कही बड़ी बात

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   Pete Hegseth Shangri-La Dialogue: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने Indian Army के तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। साथ ही, Indo-Pacific क्षेत्र में भारत को बड़ा सहयोगी बताया। जानें पीट हेगसेथ ने और क्या-क्या कहा। Hegseth on India Military Modernisation:  अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की तारीफ की है। पीट हेगसेथ ने भारत को क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि भारत अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। साथ ही, भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अमेरिका के साथ अहम रोल निभा रहा है। जानें पीट हेगसेथ ने भारत की तारीफ में क्या-क्या कहा। साझा मकसद के लिए आगे बढ़ रहे भारत-अमेरिका सिंगापुर में आयोजित हुए Shangri-La Dialogue के दूसरे दिन भाषण देते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, 'साउथ एशिया में भारत एक अहम आधार स्तंभ है। मजबूत भारत, अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप, पूरे इलाके में शक्ति संतुलन बनाए रखने के हमारे साझा मकसद को आगे बढ़ाता है।' हेगसेथ ...

'डराने के लिए नहीं कह रहा लेकिन यकीनन जिंदगी और मौत का मसला है', तेलंगाना में SIR पर ओवैसी ने की भावुक अपील

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   Asaduddin Owaisi ने Telangana में शुरू होने जा रही SIR प्रक्रिया को जिंदगी और मौत का मसला बताते हुए इमोशनल अपील की। हैदराबाद में आयोजित AIMIM की बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ी बातें कहीं। हैदराबाद:  तेलंगाना में 25 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और इस बीच, AIMIM के चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के लोगों से भावुक अपील की है। असदुद्दीन ओवैसी ने साफ कहा कि मैं इमोशनल बात नहीं कर रहा लेकिन SIR हमारे लिए जिंदगी और मौत का मसला है। इसके साथ ही, असदुद्दीन ओवैसी ने ये भी बताया कि जो लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें फॉर्म भरने में दिक्कत आए तो वह क्या कर सकते हैं। ओवैसी ने SIR को बताया जिंदगी-मौत का मसला हैदराबाद में AIMIM की मीटिंग में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'चूंकि यह मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिम्मेदार लोगों की मीटिंग है, न कि कोई आम बैठक, इसलिए आप सभी से मेरी अपील है कि तेलंगाना में SIR 25 जून से शुरू होगा। इसे गंभीरता से लें। मैं यह बात आपको डराने या भावुक करने के लिए नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह जिंदगी और मौत ...

वक्फ बोर्ड के वकील को स्कॉर्पियो से कुचलवाया था, कांग्रेस ने अपने 2 नेताओं को पार्टी से किया सस्पेंड

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   हैदराबाद में वक्फ बोर्ड के पैनल वकील खाजा मोइजुद्दीन की हत्या सड़क हादसा नहीं बल्कि सुपारी किलिंग निकली। पुलिस ने कांग्रेस नेता महबूब आलम, उनके बेटे मुजाहिद आलम समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैदराबाद:  तेलंगाना कांग्रेस की अनुशासन समिति ने वरिष्ठ नेता महबूब आलम और उसका बेटा मुजाहिद आलम खान को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर वरिष्ठ अधिवक्ता और वक्फ बोर्ड के पैनल वकील खाजा मोइजुद्दीन की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष मल्लू रवि ने शुक्रवार को दोनों नेताओं के निलंबन की घोषणा की। इस बीच हैदराबाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्लान की गई सुपारी किलिंग थी। तैराकी के लिए निकले वकील को स्कॉर्पियो से कुचला पुलिस के मुताबिक, खाजा मोइजुद्दीन की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, जिसमें महबूब आलम और उसका बेटा मुजाहिद आलम मास्टरमाइंड हैं। पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि 23 मई की सुबह करीब 5:45 बजे खाजा मोइजुद्दीन अप...

देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, तपती गर्मी से कब तक मिलेगी राहत, यहां जानें

चित्र
  Edited by :   Pratik Sahu   देश के लाखों लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। नई दिल्लीः  देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में कम से कम 31 मई तक ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए काफ़ी अनुकूल हो गया है। इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बिहार और झारखंड में 50-60 किमी की रफ्तार से आ...

कोटा में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से 2 इंजीनियर दबे; दोनों की मौत

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu   रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने की वजह से दो इंजीनियर की मौत हो गई। यह हादसा बॉक्स पुशिंग के दौरान हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों पर मातम पसरा है। कोटा: कोटा-झालावाड़ एनएच 52 पर दरा घाटी के पास रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान हादसा हो गया। अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान आसपास की मिट्टी ढहने से दो इंजीनियर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में इंजीनियर प्रभात सिंह झा की मौत हो गई, जबकि इंजीनियर पंकज कुमार झा को घायल अवस्था में श्री जी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है।  बॉक्स पुशिंग के दौरान हुआ हादसा सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि साइट पर बॉक्स पुशिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान मिट्टी ढह गई, जिसमें दो इंजीनियर दब गए। दोनों को बाहर निकाल लिया गया है। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। वहीं कोटा से भी नगर निगम की अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ब...

यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान का कहर, पुल का हिस्सा गिरने से 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चित्र
   Edited by : Pratik Sahu यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान के कारण, एक निर्माणाधीन स्लैब और पुल की कोठी गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले में एक पुल निर्माण के दौरान दर्दनाक घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, तेज आंधी तूफान के कारण सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिर गई। ऐसे में नीचे काम कर रहे 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अन्य कई लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। ये पूरी घटना कुरारा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन कंडौर मोराकांदर पुल की बताई जा रही है। कैसे हुआ हादसा? सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर समेत कई जिले में तेज आंधी-तूफान देखने को मिला था। ऐसे में तूफान के दौरान बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का हिस्सा गिर गया। अब तक इस घटना में 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ गई है। वहीं, कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हमीरपुर में पुल हादस...

Video: टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीज का इलाज, वीडियो वायरल होने पर CMO बोले- 'जांच कमेटी बनाई है'

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu   वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में इलाज कर रहे हैं। वहीं, मरीज के परिजन मोबाइल की टॉर्च जलाकर डॉक्टर की मदद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर मोबाइल के फ्लैश की रोशनी में मरीज का इलाज करते दिख रहे हैं। घटना मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मोबाइल टॉर्च कि रोशनी में एक मरीज का इलाज करते हुए का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने जांच टीम बैठा कर जांच का दिया निर्देश। दरअसल दो मिनट 9 सेकेंड के एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज का इलाज किया जा रहा है और वहां मौजूद मरीज के परिजन मोबाइल की टार्च जलाये हुए हैं। टेक्निकल फॉल्ट के कारण नहीं चला जनरेटर वायरल वीडियो मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां देर रात एक्सीडेंट में घायल मरीज का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह बलिया का कहना है कि मनियर में जो घटना हुई उसकी जानकारी हमको सुबह पता चली। वहां के जो प्रभारी हैं, उन्होंने बताया कि जनर...