संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संसद के बाहर विपक्ष का अजीब प्रदर्शन, साधु के भेष में पप्पू यादव ने बटोरा चंदा, राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा; देखें VIDEO

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu संसद के बाहर विपक्ष ने किया प्रदर्शन। संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। इस दौरान वह एक दानपेटी लेकर बैठे नजर आए, जिसमें राहुल गांधी ने चढ़ावा भी चढ़ाया। विपक्ष ने संसद के बाद कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। नई दिल्ली: संसद का मानसूत्र अभी भी जारी है। इस बीच विपक्ष की ओर से तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पेपर लीक को लेकर लाया गया बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। वहीं अब विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर भी संसद के बाहर प्रदर्शन किया है। दरअसल, यहां संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने सांकेतिक रूप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर चित्रण कर अपना प्रदर्शन जाहिर किया। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे। साधु के भेष में बटोरा चंदा दरअसल, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को पुर्णिया के सांसद पप्पु यादव ने संसद के बाहर प्रदर्शन किय...

ED द्वारा बैंक खाते फ्रीज करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC, 3 अगस्त को होगी सुनवाई

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu खाता फ्रीज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची टीएमसी। ईडी के द्वारा टीएमसी के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने के मामले में अब टीएमसी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इस मामले में तीन अगस्त को सुनवाई होगी। टीएमसी ने बिना सबूत के खाते फ्रीज करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने तीन HDFC बैंक खातों को ED द्वारा फ्रीज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें खातों को फ्रीज करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच 3 अगस्त को कर सकती है। मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप ED का आरोप है कि TMC के एक बैंक खाते से करीब 133.84 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भेजे गए। एजेंसी का कहना है कि यह रकम धन के गलत इस्तेमाल और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। विधायक बिस्वनाथ दास की शिकायत पर एक्शन यह मामला 18 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के विधायक बिस्वनाथ दास की शिकायत के...

'आप बीजेपी के हो क्या', घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े सवाल से भागे राहुल गांधी

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया। इस बारे में जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने पत्रकार से पूछा कि आप बीजेपी से हो क्या। यह कहकर वह आगे निकल गए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के घायल जवानों से जुड़े सवाल से भागते नजर आए। वह सवाल पूछने वाले पत्रकार पर ही भड़क गए और पूछा कि क्या आप बीजेपी से हो? यह कहने के बाद वह आगे निकल गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सवाल पूछने वाले व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि राहुल हमेशा उन पर बीजेपी का होने का आरोप लगा देते हैं और सवालों का जवाब दिए बिना निकल जाते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को उन पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा में घायल हुए थे। घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कहा कि 20 जुलाई से सिर्फ यही बात कही जा रही है कि पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की। यह पूरा सच नहीं है। इस घटना का दूसरा पहलू भी दिखाया ...

सीएम शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग? बंगाल STF ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को दबोचा

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu सीएम सुवेंदु पर आतंकी खतरा। (फाइल फोटो) पश्चिम बंगाल की STF ने बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी राज्य के सीएम शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा था। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। STF ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान से संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मेंबर हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि जैश के इस संदिग्ध आतंकवादी का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला करने का प्लान था। आतंकी के पास से रिकवरी किए गए मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद ये बात सामने आई है।  पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है आतंकी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हामिद मंडल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है। आतंकी को कल (गुरुवार) को देर रात बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। जानकार...

'अगर आरोप सच हैं तो यह दिनदहाड़े धोखाधड़ी है', वेटनरी ऑफिसर की भर्ती में गड़बड़ी पर कर्नाटक HC की टिप्पणी

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu कर्नाटक हाईकोर्ट वेटनरी ऑफिसर की भर्ती 2023-24 में गड़बड़ी मामले की सुनवाई करेगा। कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन के वेटनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2023-24 में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में दायर हुई है, जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन यानी KPSC में वेटनरी ऑफिसर की भर्ती में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। हाईकोर्ट की बेंच ने कहा, 'अगर लगाए गए आरोप सच हैं, तो यह दिनदहाड़े धोखाधड़ी है।' इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई तारीख भी अगले हफ्ते के लिए तय कर दी। इसके अलावा, कर्नाटक सरकार से अब तक हुई आंतरिक जांच की स्थिति की जानकारी रिकॉर्ड पर रखने के लिए हाईकोर्ट ने कहा है। एग्जाम के पहले ही WhatsApp ग्रुप्स पर लीक हो गया था पेपर बता दें कि यह याचिका KPSC के कैंडिडेट्स के एक ग्रुप और KPSC के एक पूर्व सदस्य ने दायर की थी। इस याचिका में 300 से अधिक वेटनरी ऑफिसर पदों के लिए 2023-24 की भर्ती प्रक्रिया में...

दिव्यांग बनकर भीख मांग रहा था लड़का, शक होने पर लोगों ने डंडा दिखाकर डराया तो सीधा चलने लगा; VIDEO वायरल

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu बेंगलुरु में दिव्यांग बनने का नाटक करने वाला शख्स पकड़ा गया। बेंगलुरु में लोगों ने एक ऐसे शख्स का पर्दाफाश किया जो दिव्यांग बनने का नाटक करते हुए भीख मांग रहा था। लोगों ने जब उसे डंडा दिखाकर डराया तो वह सीधा होकर चलने लगा। कर्नाटक में बेंगलुरु के ITI लेआउट में रहने वाले लोगों ने एक ऐसे शख्स का पर्दाफाश किया जो कथित तौर पर भीख मांगने के लिए शारीरिक रूप से विकलांग होने का नाटक कर रहा था। इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेंगलुरु की बेटरायनपुरा पुलिस के अनुसार, इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुकेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि वह लगभग एक हफ्ते पहले बेंगलुरु आया था और कथित तौर पर भीख मांगते समय शारीरिक रूप से विकलांग होने का नाटक करने लगा था। इस वजह से लोकल लोगों को हो गया था शक स्थानीय लोगों को तब शक हुआ जब उन्होंने उसे कभी-कभी सामान्य रूप से खड़े और चलते हुए देखा। उन्होंने उस पर नजर रखी और मंगलवार को उससे पूछताछ की, जिसके बाद घटना के वीडियो ऑनलाइन सामने आए। शख्स पर फोन चोरी का भी लगा आरोप पुलिस ने बताया कि सोशल मीडि...

गाजीपुर में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 'पाप का पर्दा उठा तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे'

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu गाजीपुर में सीएम योगी की रैली। गाजीपुर में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 'पाप का पर्दा उठा तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर जिले के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने 692 करोड़ रुपये की लागत वाली 268 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला किया है। सीएम योगी ने कहा है कि इन दलों ने गाजीपुर के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। गाजीपुर जनपद क्यों गुमनाम होता गया?- CM योगी सीएम योगी ने गाजीपुर में कहा- "याद करिए 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अपना शौर्य का परिचय देने वाले | शहीद राम उग्र पांडे भी इसी पावन धरा से थे जिनके शौर्य को देखते हुए मरणोपरांत उन्हें भारतीय सेना के एक महत्त्वपूर्ण सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। श्री कुबेरनाथ राय हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित ललित निबंधकार और विद्वान थे। गोपाल राय, गोपालराम ...

'पैलेट गन के इस्तेमाल की SOP क्या है?' सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार से सवाल, दायर की गई है याचिका

चित्र
  सुप्रीम कोर्ट ने किया पैलेट गन के इस्तेमाल पर किया सवाल। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर कदम उठाते हुए पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कोर्ट ने नोटिस में सवाल किया है कि पैलेट गन के इस्तेमाल की SOP क्या है? दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दायर की गई है जिसमें पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है। अब सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से पूछा है कि पैलेट गन के इस्तेमाल की SOP क्या है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, रिटायर्ड इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर यशोवर्धन आजाद और जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हुए दो पीड़ित लोगों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पैलेट गन का कैसे इस्तेमाल होगा, उसके इस्तेमाल की SOP क्या होगी।इस मामले पर जवाब मांगा है।  याचिका में क्या मांग की गई? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा है कि पैल...