एक साल पहले पिता, अब मां… मेवाड़ राजघराने पर टूटा दुखों का पहाड़, अंतिम यात्रा में भावुक हुए लक्ष्यराज सिंह
Edited by : Pratik Sahu सिटी पैलेस से निकली राजमाता विजयराज कुमारी की अंतिम यात्रा। उदयपुर के मेवाड़ राजपरिवार में एक बार फिर शोक की लहर है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माता और राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार को उदयपुर में 400 साल पुरानी छतरियों के बीच उनके अंतिम संस्कार की परंपरा निभाई गई। उदयपुर: महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज राजकुमारी का सोमवार निधन हो गया था। विजयराज कुमारी का मंगलवार अल सुबह आयड स्थित महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि उदयपुर में 400 साल पुरानी छतरियों के बीच अंतिम संस्कार की परंपरा निभाई गई। इससे पहले भी मेवाड़ राजघराने के सभी सदस्यों के निधन के अंतिम संस्कार यहीं पर होते आए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुखाग्नि दी। भावुक हुए लक्ष्यराज सिंह, परिवार ने संभाला मुखाग्नि के दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भावुक को गए, इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने उनको संभाला। मंगलवार को शहर में हल्की बारिश होने के बावजूद विजय रा...