संदेश

एक पायलट की मौत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर; प्लेन में अचानक हुआ धमाका, फिर नीचे गिरा

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu कानपुर में एक ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया है। कानपुर में गुरुवार दोपहर गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यूपी के कानपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कानपुर में गुरुवार दोपहर उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया एयरक्राफ्ट शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उसमें दो पायलट सवार थे। उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसमें एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। घटनास्थल पर गंभीर हालत में एक शख्स जमीन पर लेटा नजर आ रहा है। एक पा...