पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को 1330 दोहे वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? इससे रूस का क्या है कनेक्शन; जानें
Edited by : Pratik Sahu राष्ट्रपति पुतिन को किताब भेंट करते पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपनी मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल क्लासिक तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की मशहूर तमिल क्लासिक 'तिरुक्कुरल' का रूसी अनुवाद भेंट किया। 'तिरुक्कुरल' महान कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा रचित क्लासिकल तमिल कविता संग्रह है। इस रचना में कई विषयों पर ज्ञान की बातें शामिल हैं। पुस्तक भेंट करते हुए पीएम मोदी ने इस पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि यह पूरे रूस में पाठकों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह पुस्तक हमारे लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी।" सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्लासिकल तमिल द्वारा प्रकाशित इस किताब का रूसी भाषा में अनुवाद नायरा म्क्रतचियन ने किया है। यह साहित्यिक तोहफ़ा तब दिया गया जब मोदी और पुतिन नई दिल्ली में 18...