संदेश

GI News Breaking Hindi News News Today लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

KPSC भर्ती परीक्षा में अनियमितता के आरोप, IAS अधिकारी गंगवार CID की हिरासत में

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu कर्नाटक सीआईडी ​​ने आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया। कर्नाटक पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) ने IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया है। 23 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेंगलुरु में उनके घर की तलाशी ली थी। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की ओर से आयोजित वेटरनरी ऑफिसर्स की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में कर्नाटक पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) ने IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया। गंगवार वर्तमान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें KPSC द्वारा आयोजित वेटरनरी ऑफिसर्स की परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के सिलसिले में घंटों पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ज्ञानेंद्र कुमार, जो गड़बड़ियों के समय KPSC में परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examinations) के तौर पर काम कर रहे थे, पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया। ज्ञानेंद्र कुमार हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब वे 20 अगस्त से दो ...

सीएम धामी की सख्ती के बाद मौलाना मुफ़्ती मुजीब पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, सरकार को दी थी धमकी

चित्र
Edited by : Pratik Sahu मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सख्त लहजे में मौलाना मुफ़्ती मुजीब को चेतावनी देते हुए कहा कि यह देवभूमि है यहां इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने सख्त लहजे में कहा हम कानूनी कार्रवाई भी करेंगे और उन्हें सबक भी सिखाएंगे l उत्तराखंड में भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना की मुसीबत बढ़ गई है। पुलिस के डर से मुफ़्ती मुजीब भागा भागा फिर रहा है। मुफ़्ती मुजीब ने रुद्रपुर में तकरीर के दौरान सरकार को सीधी चुनौती दी थी। अवैध मदरसों पर धामी सरकार के एक्शन से भड़का मौलाना धमकी दे रहा था। उसने कहा था कि अगर मदरसों को बंद किया तो मुसलमान वो हाल कर देगा जो कभी नहीं हुआ। मौलाना की भड़काऊ तकरीर पर लोग तालियां बजा रहे थे। बारावफ़ात के मौके पर 26 अगस्त को मुफ़्ती मुजीब ने ये भडकाऊ तकरीर की थी।  सीएम धामी बोले- उत्तराखंड में नफ़रत की कोई जगह नहीं    मौलाना मुफ़्ती मुजीब के भड़काऊ भाषण बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सामाजिक ताने बाने को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मौलानाओं के खिलाफ ...

श्रीनगर की हाई सिक्योरिटी जेल से भागे दो कैदी चूरू में सोते मिले, गांव के लोगों ने पुलिस के हवाले किया

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu पुलिस की गिरफ्त में कैदी दोनों कैदियों की दोस्ती जेल के अंदर ही हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया और 23 अगस्त की सुबह रस्सी और पोल की मदद से जेल से फरार हो गए। अब राजस्थान में उन्हें पकड़ा गया है। जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार हुए दो कैदी राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ में पकड़े गए हैं। दोनों कैदी रात के समय खेत में सो रहे थे। ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी श्रीनगर सेंट्रल जेल में अलग-अलग मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में बंद थे। जेल में दोस्ती होने के बाद दोनों ने फरार होने की साजिश रची। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान रस्सी और पोल की व्यवस्था कर 23 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे जेल की चारदीवारी फांदकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी राजगढ़ का ही है। इसी वजह से दोनों कश्मीर से भागकर राजगढ़ आए थे, लेकिन गांव के लोगों की सतर्कता के चलते दोबारा पकड़े गए। पु...

महिला सहकर्मियों से राखी बंधवाकर IAS अश्वनी कुमार ने दिया बड़ा संदेश, बोले- ‘सुरक्षा का मतलब पाबंदी नहीं’

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu महिला सहकर्मियों से राखी बंधवाने के बाद ग्रुप फोटो में DITEC के निदेशक अश्वनी कुमार। असम के DITEC ने रक्षाबंधन को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल के संदेश के साथ मनाया। 11 महिला सहकर्मियों ने DITEC के निदेशक अश्वनी कुमार को राखी बांधी। अश्वनी कुमार ने इस मौके पर कहा कि सुरक्षा केवल पाबंदियों से नहीं, बल्कि भरोसे, गरिमा, सम्मान और समान अवसरों से सुनिश्चित होती है। DITEC में रक्षाबंधन पर भरोसे, सम्मान और सुरक्षित कार्यस्थल का खास संदेश दिया गया। 11 महिला सहकर्मियों ने DITEC के निदेशक अश्वनी कुमार को राखी बांधी। अश्वनी कुमार ने कहा कि सुरक्षा का मतलब पाबंदी नहीं, हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका देना है। गुवाहाटी: असम सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार निदेशालय (DITEC) ने रक्षाबंधन का त्योहार एक खास संदेश के साथ मनाया। इस मौके पर सिर्फ भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते की बात नहीं हुई, बल्कि भरोसे, सम्मान, गरिमा, सुरक्षित कार्यस्थल और समान अवसर को भी महत्वपूर्ण बताया गया। समारोह के दौरान DITEC, AITEC एवं CSD सोसाइटी, ePrastuti, eOffice और NIC से जु...

न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है? TMC की याचिका पर SC ने क्यों पूछा ये सवाल

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में हुए एसआईआर को लेकर मंगलवार को टीएमसी की याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान पूछा-क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है। जानें क्यों कोर्ट ने ऐसा कहा? सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) मामले की सुनवाई के दौरान कई अहम कानूनी सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है, जब कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से ज़्यादा वोटर्स के नाम हटाए जाने के दावे किए गए हों। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सदस्य की ओर से सीनियर एडवोकेट कल्याण बंद्योपाध्याय द्वारा दायर अर्ज़ी पर सुनवाई के दौरान ये सवाल पूछा। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में दिया ब्योरा तृणमूल कांग्रेस के याचिकाकर्ता की ओर से पेश होते हुए, सीनियर वकील कल्याण बंदोपाध्याय ने इस संबंध में कोर्ट के सामने एक विस्तृत ब्योरा पेश किया। इसमें 31 विधानसभा क्षेत्रों का ज़िक्र किया गया, जहां जीतने वाले भाजपा उम्मी...

क्या 2029 में हो सकता है 'एक देश-एक चुनाव'? JPC की बैठक में प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेता रहे मौजूद

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu एक देश-एक चुनाव। एक देश-एक चुनाव को लेकर सोमवार को JPC की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विपक्षी दलों के भी कई नेताओं ने हिस्सा लिया जिनमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर पी चिदबंरम भी शामिल थे। एक देश-एक चुनाव यानी वन नेशन-वन इलेक्शन बिल को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC का मंथन जारी है। सोमवार को भी JPC की बड़ी बैठक हुई है जिसमें JPC के अध्यक्ष पीपी चौधरी के अलावा JPC की मेंबर और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर पी. चिदबंरम ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा TMC सांसद सागरिका घोष, NCP (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले भी बैठक शामिल हुईं। बता दें कि विपक्षी दल वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं। बैठक के बाद JPC चेयरमैन पीपी चौधरी ने कहा है कि ज्यादातर स्टेक होल्डर्स एक साथ चुनाव के पक्ष में हैं। पीपी चौधरी ने कहा कि पी. चिदंबरम ने भी बैठक में अपनी पार्टी का स्टैंड रखा। कब तक लागू हो सकता है वन नेशन ...

बांके बिहारी मंदिर में दान किया गया एक-एक पैसा मंदिर के खजाने में ही जाना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu बांके बिहारी में दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश। मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि दान किया गया एक-एक पैसा मंदिर के खजाने में ही जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वृंदावन के श्री बांके बिहारी महाराज जी मंदिर की मैनेजमेंट कमेटी की याचिका पर सुनवाई की है। बांके बिहारी मंदिर में दान के पैसे के गबन के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मंदिर में दान में दिया गया हर एक पैसा दान पेटी में या ऑनलाइन मंदिर के खजाने में ही जमा होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी नहीं होने दी जाएगी। एक-एक पैसा मंदिर के खजाने में जाना चाहिए' दरअसल, CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना ने मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन और प्रशासन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई की। मंदिर में दान की कथित हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर म...