संदेश

GI News Breaking News Breaking Hindi News News Today लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जंतर-मंतर और देश भर के छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी यह देखेगी कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कितना बल इस्तेमाल किया और क्या वह जरूरत के मुताबिक था। सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर और देश के दूसरे हिस्सों में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर इन्क्वॉयरी कमेटी (HPEC) बनाई है। कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी है। यह मामला शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और अन्य की याचिकाओं से जुड़ा है। इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों ने जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया। आरोपों में पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की बात कही गई है। महिलाओं और बच्चों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के आरोप भी लगाए गए हैं। दूसरी ओर, सरकार और पुलिस की तरफ से कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे लोग भ...

टीचर के थप्पड़ मारते ही वहीं गिर पड़ा 6 साल का मासूम, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, दर्दनाक मामला आया सामने

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu क्लासरूम में मासूम की मौत। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक स्कूल से दर्दनाक घटना सामने आई। कक्षा में टीचर के थप्पड़ मारते ही 6 साल का मासूम वहीं पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के वन टाउन इलाके में गुरुवार को एक छह साल के लड़के की मौत हो गई। आरोप है कि उसके टीचर ने क्लासरूम में उसके कपड़े पकड़कर उसे थप्पड़ भी मारा, जिसके चलते डर के मारे इस मासूम की मौत हो गई। लिटिल गार्डन्स स्कूल में UKG के छात्र प्रणय तेजा को किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल लाने पर मृत) घोषित कर दिया गया। बच्चे के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मारपीट के कारण मासूम की मौत हुई। क्या है पूरा मामला? यह मामला तब सामने आया जब क्लासरूम का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज में दिख रहा है कि टीचर लड़के को अपनी ओर खींचकर उसके कपड़े पकड़कर खींचने की कोशिश कर रही है, ऐसा लग रहा है कि होमवर्क चेक करने के ...