संदेश

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बहनों के साथ अब भाइयों की भी रहेगी छुट्टी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बहनों के साथ अब भाइयों की भी रहेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर अब सरकारी अवकाश रहेगी। इस दिन पूरे प्रदेश में छुट्टी रहेगी। पहले रक्षाबंधन पर सिर्फ महिलाओं को ही छुट्टी मिलती थी। शिमलाः रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुषों के लिए अवकाश नहीं होता था। अब त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सभी के लिए सरकारी अवकाश रहेगा। दरअसल, सिर्फ महिलाओं की छुट्टी रहने पर सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। विरोधियों का कहना था कि अगर भाई ऑफिस में रहेगा तो बहनें किसको राखी बांधेंगी।  भाई-बहन एक साथ रक्षाबंधन मना सकेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा, "बचपन की शरारतों से लेकर ज़िंदगी के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ निभाने तक, यह रिश्ता वाकई बहुत खास है"। उ...