''मुझे अखिलेश यादव से कुछ नहीं चाहिए, वो अपना देखें'', ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Edited by : Pratik Sahu कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। फाइल फोटो कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए। मैं कांग्रेस का नेता हूं। मैं कांग्रेस के लिए जीता और मरता हूं। नई दिल्लीः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कथित तौर पर खींचतान बढ़ रही है। अभी हाल में ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहारनपुर गए थे और उन्होंने कहा था कि सहारनपुर में सभी मामले पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के सलाह मशवरे से आगे बढ़ेंगे। हाजी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश के बयान पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। इमरान मसूद ने कहा कि ये अखिलेश का विषय है....। वो अपना देखें। उनका अपना मामला है। मुझे अखिलेश यादव से थोड़े ही कुछ चाहिए। मुझे अपनी पार्टी से चाहिए। मेरी अपनी पार्टी है, मै कांग्रेस के लिए जीता हूं। कांग्रेस के लिए मरता हूं। हाजी फजलुर्रहमान के घर पर भी गए थे अखिलेश बता दें कि अभी हाल में ही अखिलेश यादव ने सहारनपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेता हाजी फजलुर्रहमान के आवास प...