"मोदी-योगी को गालियां ना दें, BJP को हराने का ठेका सिर्फ मुस्लिमों का नहीं", मौलाना रजवी ने मुसलमानों से की अपील
Edited by : Pratik Sahu मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों से अपील की है कि वह बात-बात पर पीएम मोदी और सीएम योगी को गालियां ना दें। बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में मुसलमानों से अपील की है कि पीएम मोदी और सीएम योगी को गालियां ना दें बल्कि अपने अंदर सकारात्मक सोच पैदा करें। भाजपा को हराने का ठेका सिर्फ मुसलमानों ने नहीं लिया है। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी और क्या बोले? आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि आज कल मुसलमानों की आदत बन गई है कि जहां बैठते हैं, वहां योगी और मोदी की नकारात्मक चर्चा शुरू कर देते हैं। मैं तमाम मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि 2017 से लेकर अब तक भाजपा के विरोध की राजनीति करते रहे हैं, मगर अब विरोध की राजनीति खत्म करके सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस 10 साल के लम्बे अरसे में समाजवादी पार्ट...