BRICS समिट में संयुक्त बयान पर बनी सहमति, पीएम मोदी बोले- ''सबको साथ लेकर चलना है हमारा विजन''
Edited by : Pratik Sahu प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका संदेश साफ होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा विजन सभी को साथ लेकर चलना है। संयुक्त बयान पर सहमति बन गई है। नई दिल्लीः BRICS समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हमारा विजन सबको साथ लेकर चलना है। संयुक्त बयान पर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्य देशों से कहा कि दोस्तों, भारत की मेज़बानी में हो रहे इस ब्रिक्स समिट का संदेश साफ़ होना चाहिए। अगर हमारा भविष्य साझा है, तो उस भविष्य को आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए। आवाज़ से लेकर असर तक, विशेषाधिकार से लेकर साझेदारी तक, यही इस समय ब्रिक्स का मुख्य संकल्प होना चाहिए। हम किसी देश के खिलाफ नहीं पीएम मोदी ने शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए 'ग्लोबल साउथ' को नियमों का पालन करने वाले के बजाय ''नियम तय करने वाला'' बनना होगा। पीएम ने कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है और यह गुट किसी के...