संदेश

खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जंतर-मंतर पर धरने की अनुमति नहीं मिलने पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई नाराजगी, देशभर में अभियान जारी रखने का ऐलान

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने UCC, मस्जिदों और मदरसों से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताते हुए 'सेव कॉन्स्टिट्यूशन, सेव इंडिया' अभियान जारी रखने की बात कही है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने की अनुमति नहीं मिलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि आज जंतर-मंतर पर धरना प्रस्तावित था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले उन्हें पत्र भेजकर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। लोगों के बड़ी संख्या में आने की थी संभावना कासिम रसूल इलियास के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पत्र में कहा कि प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इतनी बड़ी भीड़ को संभालना मुश्किल हो सकता है। इसी आधार पर धरने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इसे अपने अधिकारों का हनन बताया। 'सेव कॉन्स्टिट्यूशन, सेव इंडिया' अभियान उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे 'सेव कॉन्स्टिट्यूशन, सेव इंडिया' अभियान के तहत...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने किया रक्तदान, अगरतला में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार को अगरतला के प्रज्ञा भवन में एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और वेस्ट त्रिपुरा के सांसद बिप्लब कुमार देब ने रक्तदान किया। नई दिल्ली/अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अगरतला में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।  इस अवसर पर बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मना रहे हैं। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह...

नितिन नबीन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, विपक्ष पर कसा तंज, जानें क्या कहा

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu नितिन नबीन ने पीएम मोदी को दी बधाई भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा और कहा, प्रधानमंत्री ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया और विपक्ष राजनीति में लगा रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इंदौर में नितिन नबीन ने कहा कि PM मोदी ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को विकास से जोड़ा है। पीएम मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं। इसके साथ ही नितिन नबीन ने विपक्ष पर तंज कसा और कहा, जब विपक्ष राजनीति में लगा हुआ था, तब हमने समाज को एकजुट करने और लोगों को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया। नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला हमला इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान BJP नेता नितिन नवीन ने कहा कि जब भारत BRICS समिट में अपनी छाप छोड़ रहा था, तब विपक्ष सिर्फ़ मेन्यू देख रहा था। जो लोग देश को बांटने वालों के साथ चलते हैं, वे अब देश को एकजुट करने की बात कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार ...

कलाकार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें समर्पित किया 'आशीर्वाद का दीया' गाना, PM मोदी बोले- हर आशीर्वाद मेरे संकल्प को करता है मजबूत

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu PM मोदी को डेडिकेट किया गया 'आशीर्वाद का दीया' गाना। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कलाकार ने उन्हें 'आशीर्वाद का दीया' गाना डेडिकेट किया है। PM मोदी ने भी इस गाने की तारीफ की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर आशीर्वाद मेरे संकल्प को मजबूत करता है। आज PM नरेंद्र मोदी 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे को खास बनाने के लिए एक आर्टिस्ट ने उन्हें डेडिकेट करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से सॉन्ग तैयार किया है। इस गाने के जरिए कलाकार अमन पंत ने पीएम मोदी की लीडरशिप, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए किए गए कामों की तारीफ की है। प्रधानमंत्री मोदी के समर्थकों के बीच यह सॉन्ग चर्चा का विषय बना हुआ है। हमेशा PM मोदी को कुछ खास समर्पित करना चाहते थे-कलाकार ये गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने लिखा, 'हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल-दर-साल देश की सेवा और काम करते हुए देखा है। हम हमेशा उन्हें कुछ खास समर्पित करना चाहते थे और आज हमें वह मौका मिला है। यह ...

अमेरिका के 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी पर भारत का सीधा जवाब, कहा- 'हम 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध'

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu टैरिफ की धमकियों पर भारत ने अमेरिका को दिया जवाब। रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल अमेरिकी कांग्रेस में पास हो गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बिल पर साइन करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगा सकते हैं। अब भारत ने भी इस मुद्दे पर अमेरिका को सीधा जवाब दे दिया है। अमेरिका की ओर से भारत पर बड़े स्तर पर टैरिफ लगाए जाने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, अमेरिका की कांग्रेस ने रूस पर सैंक्शन लगाने वाले बिल को पास कर दिया है। बता दें कि ये बिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ये अधिकार दे देगा कि वह रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगा सके। अमेरिकी कांग्रेस में बिल के पक्ष में 262 और विपक्ष में 159 नोट डाले गए। कांग्रेस से ये बिल पास होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के पास जाएगा। उनके हस्ताक्षर के बाद ये बिला कानून बन जाएगा। अब अमेरिका की टैरिफ की इस धमकी पर भारत जवाब भी सामने आ गया है। अपने लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पूरे करने को प्रतिबद्ध' भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमने अमेरिकी कांग्रेस में रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाल...

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने गाड़े झंडे, पीछे रह गई कांग्रेस; CM भजनलाल को दिल्ली बुलाया गया

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत का जश्न मनाते CM भजनलाल शर्मा एवं अन्य नेता। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से कम से कम 5 नगर निगमों में मेयर बनाने लायक सीटें हासिल कर ली हैं। जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर और भीलवाड़ा में पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। BJP की बंपर जीत के बाद आज दिल्ली जाएंगे CM भजनलाल, PM मोदी ने दी बधाई। राजस्थान के 10 नगर निगमों में से 5 में BJP का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा। निकाय चुनाव के बाद अब BJP की नजर पंचायत चुनावों पर, कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती। जयपुर: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद आज सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली रवाना होंगे, जहां पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात हो सकती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है। सोमवार को घोषित हुए नतीजों में बीजेपी ने 10 में से कम से कम 5 नगर निगमों में मेयर बनाने की स्थिति हासिल की है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भीलव...