अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों की दो स्कॉर्पियो प्रतापगढ़ पुलिस ने जब्त की, अब और बढ़ने वाली हैं मुश्किलें
Edited by : Pratik Sahu उमर के काफिले में शामिल दो गाड़ियों को पुलिस ने जप्त कर लिया है। अतीक अहमद के बेटे उमर की गाड़ी के पीछे जो काफिला चल रहा था, उन्होंने नबावगंज टोल बूथ पर ना केवल नियमों की धज्जियां उड़ाई, बल्कि टोल कर्मियों से अभद्रता भी की। अब उस काफिले की दो गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उमर के जिस प्रिजन वैन के पीछे पीछे गाड़ियां चल रही थी, उन गाड़ियों ने न केवल ट्रैफिक नियम तोड़े थे, बल्कि टोल पर भी गाड़ियां नहीं रोकी। आरोप तो यहां तक है कि इसी दौरान टोल कर्मी को कुचलने का प्रयास भी किया गया। टोल मैनेजर ने प्रतापगढ़ के हथिगवा थाने में गाड़ी के नम्बरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में CCTV से दो स्कॉर्पियो का पता चला है। ये स्कॉर्पियो प्रयागराज की थी और प्रतापगढ़ पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया। अब उन्हें सीज भी कर दिया गया है। Advertisement उमर की गाड़ी के पीछे चल रहा था करीब 50 गाड़ियों का काफिला उमर अहमद को जब लखनऊ से लाया जा रहा था, तब 50 के करीब गाड़ियां पुलिस वैन का पीछा कर रही थी। गाड़ियों से हू...