संदेश

GI News Breaking News Latest Update Trending News Daily News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

30 सवारी की बस में बैठा दिए 168 यात्री, अंदर की हालत देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, Video

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu बस के अंदर दिखी हैरान करने वाली भीड़। उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक बस को रोके जाने पर उसके अंदर 168 यात्री सवार पाए गए थे। इस बस में तीस सवारी की जगह थी। बस का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान एक ऐसी बस पकड़ी गई, जिसमें क्षमता से कई गुना ज्यादा यात्री सवार थे। लखीमपुर खीरी से पंजाब जा रही 30 स्लीपर और एक सीट की क्षमता वाली बस में जांच के दौरान 168 यात्री मिले। इनमें 138 वयस्क और 30 बच्चे शामिल थे। बस के अंदर का जो वीडियो सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। क्या है पूरा मामला? आपको बता दें कि भारत के विभिन्न हिस्सों में बस ट्रैवल्स द्वारा लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर के लालपुर में बीती रात करीब एक बजे परिवहन विभाग के सचल दल ने बस को रोका। जांच में बस ओवरलोड होने के साथ-साथ बिना परमिट और बिना टैक्स के संचालित मिली। जानकारी के अनुसार, बस लखीमपुर खीरी से पंजाब के लुधियाना, खन्ना, जालंधर और अंबाला जा रही थी। परिवहन विभाग ने बस का चालान कर उसे रुद्...