PM मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर मचा सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा, कहा- 'ऐसा विपक्ष का नेता, लोकतंत्र का दुर्भाग्य'
Edited by : Pratik Sahu पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी का विवादित बयान। PM मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और संदीप दीक्षित दोनो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में। कांग्रेस सांसद और लोकरसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, गुरुवार की शाम दिल्ली में 'रचनात्मक कांग्रेस' नाम से एक कार्यक्रम था। उसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया। कहा कि उन्होंने मोदी की नींद उड़ा दी है। अमित शाह को इतना डरा दिया है कि वो संसद में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। राहुल ने कहा कि Head of State से गले मिलने को पीएम मोदी, विदेश नीति समझते हैं। इसलिए वो जहां भी जाते हैं विदेशी नेताओं के गले पड़ जाते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से गले लगकर एक्ट भी किया। इस दौरान संदीप दीक्षित ने भी पीएम मोदी और इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी को लेकर ऐसी बात कही, ज...