अखिलेश यादव की भगवा बस में PDA का मतलब- ''पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक मुस्लिम'', पर गरमाई यूपी की सियासत
Edited by : Pratik Sahu पीडीए रथ अखिलेश यादव की PDA यात्रा से पहले लखनऊ में सपा दफ्तर PDA यात्रा लिखा रथ पहुंचा। रथ के पोस्टर पर लिखा-PDA सामाजिक आंदोलन है। रथ पर लिखा- PDA सामाजिक न्याय का संघर्ष है। लखनऊः मिशन यूपी के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अखिलेश यादव नए लुक में नजर आए। लाल टोपी के साथ गहरे नीले कलर का गमछा लगाकर आए और ऐलान किया कि उनकी सरकार बनी तो लखनऊ रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य मंदिर स्थापना की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी छुट्टी दी जाएगी। पीडीए के फुल फॉर्म में जोड़ा गया मुस्लिम शब्द वहीं लखनऊ की सड़कों पर समाजवादी PDA यात्रा लिखा रथ पहुंच गए हैं। 2027 चुनाव में इसी रथ से प्रचार की तैयारी है। 2022 के मुकाबले इन रथों का पोस्टर बदला गया है। पोस्टर पर लिखा है कि PDA सामाजिक आंदोलन है। रथ पर पीडीए का फुल फॉर्म पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के साथ मुस्लिम शब्द को जोड़ा गया है ताकि अल्पसंख्यक कौन है कोई कन्फ्यूजन न रह जाए। जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना PDA के इसी फुल फॉर्म...