संदेश

GI News Breaking News Hindi News News Today लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षक भर्ती के वॉक-इन इंटरव्यू में उमड़ी हजारों की भीड़, मधुबनी में अफरातफरी और सड़क जाम

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu मधुबनी शिक्षक भर्ती इंटरव्यू मधुबनी में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे छात्रों और आवेदकों को काफी परेशानी हुई। इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के पहुंचने से स्कूल के सामने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और यातायात बाधित रहा। बिहार के मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय मधुबनी और झंझारपुर में शिक्षक चयन के लिए आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान मंगलवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर जाम लग गया और घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। शिक्षक भर्ती के लिए पहुंचे हजारों छात्र दरअसल, केंद्रीय विद्यालय मधुबनी और झंझारपुर में प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, म्यूजिक कोच और बाल वाटिका शिक्षक समेत कई पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के बाद प्रमाणपत्रों की ज...

यूपी, बिहार, झारखंड सहित 16 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu     कहां कहां होगी बारिश मानसून कुछ राज्यों में सक्रिय है। मौसम विभाग ने देश के 16 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी-बिहार-झारखंड में बारिश का अनुमान है, जानिए दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बुधवार, 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सतती है। IMD ने बुधवार के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि राज्य के दक्षिण-पूर्वी ज़िलों में कहीं-कहीं 21 सेंटीमीटर से ज़्यादा बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, मॉनसून ट्रफ़ उत्तरी भारत में फैले कई ऊपरी-हवा वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ मिल रहा है। तेज बारिश के लिए बना सिस्टम अगले 24 घंटों में झारखंड और बिहार से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर कमज़ोर पड़कर एक कम दबाव वाला क्षेत्र में बदल जाएगा।  Advertisemen...

'20 जुलाई को संसद मार्च था गैरकानूनी, हालात बिगड़ने के बाद बल का किया गया इस्तेमाल', सुप्रीम कोर्ट में बोली दिल्ली पुलिस

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu छात्रों पर लाठी चलाती हुई दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि भीड़ करीब 3 किलोमीटर के इलाके में फैली हुई थी। इसके लिए 5 हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन और संसद की ओर मार्च की कोशिश को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि हालात बिगड़ने के बाद ही बल का इस्तेमाल किया गया। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई से पहले दिल्ली पुलिस ने अपना हलफनामा दाखिल किया है। पुलिस की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि उस दिन जंतर-मंतर के आसपास करीब 30 हजार लोग मौजूद थे। भीड़ करीब 3 किलोमीटर के इलाके में फैली हुई थी और उसे संभालने के लिए करीब 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। बैरिकेड तोड़कर संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश पुलिस के मुताबिक शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने कई जगहों पर बैरिकेड तोड़कर संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश की।...

पीएम मोदी के भाषण में इकोनॉमी पर रहा खास फोकस- मैन्युफैक्चरिंग, टेक, गति-शक्ति, डिफेंस प्रोडक्शन को लेकर कही ये बातें

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu इकोनॉमी पर रहा खास फोकस प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकटों का असर हर किसी पर पड़ा है और हम भी इससे अलग नहीं हैं। भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बड़े मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार भाषण दिया। प्रधानमंत्री के भाषण में देश की अर्थव्यवस्था पर खास फोकस दिखा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में 'सप्त सिंधु' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत बनाने के लिए देश को अब एक नई धारा की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में मैन्युफैक्चरिंग, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, कृषि, गति शक्ति, ग्लोबलाइजेशन, ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी का जिक्र किया। Advertisement सप्त धारा की 7 शक्तियां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी और इनोवेशन गति-शक्ति डिफेंस प्रोडक्शन ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी सॉफ्ट पावर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 3 प्रमुख बातों पर ध्यान देने की जरूरत पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए हमें तीन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है- कॉस्ट क्वालिटी स्केल पी...

'हम बंटे थे, इसलिये कटे थे', अयोध्या से CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- 'कालनेमियों को पहचानना होगा'

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu अयोध्या में सीएम योगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने 1947 के बंटवारे को याद करते हुए कहा कि 'हम बंटे थे, इसलिये कटे थे'। अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर एकता को लेकर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुलामी के समय भारत के पास सिर्फ एकजुटता की कमी थी। सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि गुलामी से पहले भारत के पास बल, बुद्धि, वैभव सब था, कमी थी तो एकता की कमी थी, एक साथ चलने की कमी थी। उन्होंने कहा, "हम बंटे थे, इसलिये कटे थे।" उन्होंने कहा कि एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। इससे पहले सीएम योगी ने लखनऊ में भी एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से एकजुटता की अपील की थी। Advertisement 'लोगों में एकता की कमी थी' दरअसल, अयोध्या में सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "1526 में आज से 500 वर्ष पहले आज का जो संभल है, इस संभल में श्री हरिहर मंदिर को तोड़ करके वहां पर एक गुलामी का ढांचा खड़ा कर दिया गया। अगर...