दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर ABVP का प्रदर्शन, छात्रों के खिलाफ रांची पुलिस की बर्बरता का किया विरोध
Edited by : Pratik Sahu ABVP ने दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर प्रोटेस्ट किया। ABVP ने रांची में छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरता के खिलाफ मोर्चा खोला है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज (गुरुवार को) दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। झारखंड भवन के बाहर ABVP से जुडे़ छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। झारखंड में शांति से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ ABVP आज झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। झारखंड में छात्रों से बर्बरता के खिलाफ दिल्ली में ABVP का प्रदर्शन बता दें कि झारखंड में पीसफुल प्रोटेस्ट चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान, छात्रों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उनके खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं आंसू के गोले भी दागे। इसके विरोध में ABVP से जुड़े छात्र अब दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस एक्शन के विरोध में रांची में भी निकला था जुलूस इससे पहले, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध ...