संदेश

मनोरजन। लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहारनपुर मस्जिद मामले में कोर्ट के आदेश पर बृजेश पाठक का बयान, बोले- न्यायालय का आदेश सर्वोपरि, करेंगे अनुपालन

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu ब्रजेश पाठक सहारनपुर मस्जिद के मामले मे एस डी एम के जुर्माना वसूलने के आदेश को कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसको लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है। देवरिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास, अदालत के फैसलों और विपक्ष के आरोपों पर राज्य सरकार का रुख साफ किया। सपा पर परिवारवाद और माफियाराज का आरोप उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा नेतृत्व को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला, उन्होंने केवल अपने परिवार के भले की चिंता की। बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा का मुख्य एजेंडा "वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया" (हर जिले में माफिया) को बढ़ावा देना रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता इनके पुराने शासन, गुंडागर्दी और दंगों को याद करके आज भी सिहर उठती है, इसलिए वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अदालत के आ...