UP चुनाव से पहले CM योगी की बड़ी तैयारी, महिलाओं को 50 हजार देने का प्लान, अखिलेश बोले- हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत
Edited by : Pratik Sahu सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव योगी सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की योजना पर विचार कर रही है। इस पर अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम 40 हजार रुपये से शुरुआत करेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले महिला वोटरों को साधने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता वाली योजना लाने पर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का विचार है। हालांकि, अभी इसे लेकर सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। Advertisement पहले 20 हजार रुपये की पहली किस्त होगी क्रेडिट रिपोर्ट्स के अनुसार, 50 लाख महिलाओं को इस स्कीम से जोड़ने का प्लान है। चुनाव से पहले 20 हजार की पहली किस्त अकाउंट में क्रेडिट होगी। सरकार बनने के बाद 10-10 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाएंगी। सरकार में योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है। चुनाव अगले साल जनवरी-फरवरी में हो सकते हैं और उससे पहले इसे लागू किया जा सकता है।...