संदेश

साधु बनकर ठगी, घर में शुद्धि के नाम पर महिलाओं को बेहोश कर गायब कर देता था कीमती गहने-VIDEO

चित्र
   Edited by : Pratik Sahu ढोंगी बाबा को जालंधर से किया गया गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT आरोपी ढोंगी बाबा महिलाओं को खाने में कोई वस्तु देता था, जिससे वह बेहोश हो जाती थीं। इसके बाद वह उनके गहने उतार कर मौके से फरार हो जाता था। राजस्थान के अजमेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अलवर गेट थाना पुलिस ने साधु का वेश धारण कर लोगों से धर्म के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी परविंदर सिंह के रूप में हुई है। Video Player is loading. Pause Mute Remaining Time  - 10:21 Close Player  खुद को बाबा बताकर लोगों को विश्वास में लेता था आरोपी खुद को बाबा बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। धार्मिक अनुष्ठान तथा चमत्कार का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। घर में निगेटिविटी होने का झांसा देता था। इन सब दुखों को सही करने और घर को शुद्ध करने का प्रलोभन देता था। महिलाओं के बेहोश होते ही उनके गहने चोरी करता था पुलिस के अनुसार, धोलाभाटा निवासी मंजू सिंह ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गय...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, अभी बचे हैं अनिल मिश्रा और गोपाल राव

चित्र
   Edited by : Pratik Sahu चंपत राय Image Source : PTI राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का स्टेटमेंट लिया जा चुका है। इस मामले में करीब 140 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अनिल मिश्रा और गोपाल राव का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अयोध्या पुलिस ने शिकायतकर्ता और चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बयान दर्ज किया है, पूछताछ नहीं हुई है। बयान विटनेस के तौर पर भी दर्ज किए जाते हैं। इस मामले में करीब 140 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। चंपत राय का स्टेटमेंट लिया जा चुका है। अनिल मिश्रा और गोपाल राव का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले, यूपी पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई कि मामले में अयोध्या पुलिस चंपत रॉय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को नोटिस जारी कर सकती है। एसआईटी ने जिस तरह सभी से पूछताछ की थी, उसी तरीके से अयोध्या पुलिस भी सभी से पूछताछ कर बयान रिकार्ड कर सकती है, ताकि जांच को उसके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।  चंपत राय श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव हैं। अनिल...

PM मोदी के सेशेल्स दौरे से दोनों देशों को क्या फायदा होगा? जानें किन 19 क्षेत्रों को लेकर हुआ समझौता

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu भारत और सेशेल्स के बीच 19 समझौतों पर हुई घोषणा। Image Source : X/NARENDRAMODI   पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे पर दोनों देशों के बीच 19 समझौतों और पहलों की घोषणा की गई है। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर यह घोषणाएं की गई हैं। वहीं सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित भी किया गया। नई दिल्ली: पीएम मोदी इन दिनों सेशेल्स के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई समारोहों में हिस्सा लिया। इस बीच पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान भारत और सेशेल्स ने रविवार को 19 समझौतों और पहलों की घोषणा की। इससे रक्षा और समुद्री सुरक्षा से लेकर डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। इन समझौतों और पहलों से पता चलता है कि नई दिल्ली का हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप देश के साथ सुरक्षा, कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है। Pause Mute Remaining Time  - 9:55 सेशेल्स में UPI को मिलेगा बढ़ावा विदेश...

क्या तमिलनाडु में गिर जाएगी जोसेफ विजय की सरकार? एमके स्टालिन ने दे दिया बड़ा संकेत, जानें पूरा मामला

चित्र
   Edited by : Pratik Sahu एमके स्टालिन ने किया बड़ा दावा। Image Source : PTI डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने ऐसा संकेत दिया है कि तमालनाडु में टीवीके की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। तमिलनाडु में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में एक्टर से राजनेता बने जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम यानी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई। इसके साथ ही तमिलनाडु में डीएमके पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। सरकार के गठन के दौरान टीवीके और अन्य पार्टियों के बीच हुई लंबी बातचीत और प्रक्रिया के बाद जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, टीवीके गठबंधन की सरकार बनने के कुछ ही समय बाद डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने दावा कर दिया है कि जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। -ADVERTISEMENT- क्या बोले एमके स्टालिन? PTI के मुताबिक, डीएमके पार्टी के प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा संकेत दिया है। स्टालिन न...