1100 रुपये मांगने पर नाबालिग ने दोस्त पर किया हमला, चाकू से गोदकर की हत्या; CCTV में कैद हुई वारदात

 

1100 रुपये मांगने पर नाबालिग ने दोस्त पर किया हमला, चाकू से गोदकर की हत्या; CCTV में कैद हुई वारदात




नागपुर में नाबालिग ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 1100 रुपये के लिए विवाद हो गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


नागपुर: शहर में 1100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने युवक के पेट में कई बार चाकू से हमला किया, जिससे युवक की मौत हो गई। मामला नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान श्री कृष्णा नगर निवासी योगेश अनिल काकडे के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। 

दोनों ने की थी शराब पार्टी

जानकारी के मुताबिक मृतक योगेश और आरोपी एक दूसरे को पहले से पहचानते थे। घटना से पहले पहले दोनों ने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर शराब पार्टी की थी। इसमें 1100 रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद योगेश नाबालिग से रुपये मांग रहा था। वहीं नाबालिग दूसरे मित्र द्वारा खर्च करने का बात कर रुपए देने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। 

पान के ठेले पर हुई कहासुनी

योगेश रात कारीब 11 बजे एक पान के ठेले पर पहुंचा। इस दौरान वह नशे में धुत था। यहीं पर कुछ देर बाद आरोपी भी बाइक से पहुंच गया। यहां योगेश के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। योगेश ने कहा कि मेरे 1100 रुपये कहां हैं? इस पर आरोपी ने कहा कि उसने पैसे लौटा दिए हैं, लेकिन इससे पहले वह कुछ समझ पाता योगेश ने उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। गुस्से में आकर आरोपी ने अपने कमर में रखा चाकू निकला और योगेश के पेट पर कई बार चाकू से हमला कर दिया।

हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी

चाकू से हमले के बाद योगेश जख्मी होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद दोस्तों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने योगेश को लातों से मारना शुरू कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। योगेश के मित्रों ने उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने पान वाले की शिकायत पर मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए