महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव में BJP-Shiv Sena समेत कौन कहां जीता कितनी सीटें? यहां देखें पार्टीवाइज पूरी लिस्ट

 

महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव में BJP-Shiv Sena समेत कौन कहां जीता कितनी सीटें? यहां देखें पार्टीवाइज पूरी लिस्ट




Maharashtra Municipal Poll Result: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी की आंधी चली है। कुल 2869 सीटों में करीब आधी सीटों पर BJP ने जीत हासिल की। इस आर्टिकल में देखें कौन कितनी सीटें कहां जीता।


मुंबई: महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और इसमें बीजेपी का बिगुल बजा है। शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी ने जीती हैं। दूसरे नंबर पर शिवसेना शिंदे गुट रहा और तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस ने हासिल की हैं। ज्यादातर बड़े शहरों में बीजेपी ने अपना कमल खिलाया। मुंबई में मुकाबला टक्कर का था, लेकिन 89 सीटों जीतकर BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं, ठाणे और कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना शिंदे गुट का जादू चला। ठाणे में शिंदे गुट ने 75 सीटें और कल्याण में 53 सीटें हासिल की। देखें महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव का पूरा रिजल्ट।

पुणे-सोलापुर में लहरी BJP की विजय पताका

इसके अलावा, पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र में BJP की आंधी चली। पुणे में BJP ने 119 सीटें, पिंपरी-चिंचवड़ में 84 और सोलापुर में 87 सीटें जीतीं। हालांकि, कांग्रेस कोल्हापुर में अपनी साख बचाने में कामयाब रही। यहां उसने 34 सीटें पाईं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, सांगली में BJP ही 39 सीटों के साथ आगे रही।

कांग्रेस कहां बनी सबसे बड़ी पार्टी?

वहीं, नागपुर में BJP ने 102 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की। अमरावती और अकोला में भी BJP सबसे ज्यादा सीटें जीती। हालांकि, चंद्रपुर में बाजी पलट गई और कांग्रेस ने 27 सीटें हासिल कर लीं। नासिक, धुले और जलगांव में भी तीनों जगह BJP की विजय पताका लहराई। नासिक में 72 सीटें बीजेपी ने जीत लीं। हालांकि, मालेगांव में दिलचस्प मामला था, यहां लोकल पार्टी और AIMIM का बोलबाला रहा। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ में भी BJP ही आगे रही। लेकिन अपने पुराने किले लातूर में कांग्रेस ने 43 सीटें जीत लीं।

ठाकरे की पार्टी रही सबसे आगे?

परभणी से उद्धव ठाकरे गुट के लिए अच्छी खबर आई, जहां यूबीटी 25 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, अहिल्यानगर में NCP ने बाजी मारी और 27 सीटें जीत लीं। इस चुनाव में वसई-विरार की कहानी सबसे अलग थी। यहां न BJP चली, न शिवसेना और ना ही कांग्रेस। यहां बहुजन विकास अघाड़ी ने 70 सीटें जीतकर अपना जलवा कायम रखा।

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव का परिणाम

क्रम संख्यानगर निगमवार्डों की संख्याकुल सीटेंBJPCPI (M)BSPINCAAPNCPSSMNSSS-UBTNCP-SPअन्य राज्य दलगैर-मान्यता प्राप्त दलनिर्दलीय
1बृहन्मुंबई227227890024032966511000
2ठाणे331312800009750112501
3कल्याण-डोंबिवली311225000200535111000
4नवी मुंबई28111650000042120001
5उल्हासनगर2078370010036000031
6भिवंडी-निजामपुर239022003000120012671
7मीरा-भायंदर2495780013003000001
8वसई-विरार29115430010010000700
9पनवेल207855004022050091
10नासिक311227200304261150001
11मालेगांव21842003001800026350
12धुले19745000008500010010
13जलगांव1975460000122050001
14अहिल्यानगर17682501202710010200
15पुणे4116511900150270013000
16पिंपरी-चिंचवड़32128840000376000001
17सोलापुर2610287002014000800
18कोल्हापुर20812600340415010010
19सांगली–मिरज–कुपवाड़20783900180162003000
20छत्रपति संभाजीनगर291155700100130613340
21नांदेड़-वाघाला20814500100240001451
22लातूर1870220043010000040
23परभणी166512001201100250014
24अमरावती2287250315011302012160
25अकोला2080380021011063091
26नागपुर3815110201340110200100
27चंद्रपुर1766230127001060152
28इचलकरंजी1665430000130100170
29जालना1665410090012002001
 कुल8932869142506324016739913155

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए